फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमदर्दी: कोरोना के खिलाफ जंग में इमरान ने जताई भारतीयों के प्रति एकजुटता, महामारी से जल्द उबरने की दुआ

Sat, 24 Apr 2021 05:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी प्रकट की सहानुभूति
  • बोले-मानवीय मुद्दों पर सियासत से ऊपर उठने की जरूरत
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना वायरस की खतरनाक लहर के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एकजुटता का संदेश जारी किया है। इमरान खान ने कहा कि हम दुआ करते हैं कि हमारे पड़ोसी देश और दुनिया में हालात जल्द से बेहतर हों। पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी भारत में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि को देखते हुए भारतीयों के प्रति समर्थन व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

विज्ञापन


पाक पीएम इमरान खान ने शनिवार को भारत के लोगों के साथ महामारी से जंग में एकजुटता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमें इस वैश्विक चुनौती से मिलकर लड़ना है।  वहीं, पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण, जिसने हमारे क्षेत्र में कहर बरपाया है, की मौजूदा लहर में हम भारत के लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हैं। पाकिस्तान के लोगों की ओर से मैं भारत में प्रभावित परिवारों के प्रति हार्दिक सहानुभूति प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस महामारी से निपटने के वास्ते सहयोग के लिए दक्षेस देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

देश में 25 लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज
इस बीच, भारत में शनिवार के आंकड़ों के हिसाब से कोरोना वायरस के 3,46,786 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 1,66,10,481 हो गई है जबकि फिलहाल 25 लाख सक्रिय मरीज हैं। 2624 और मरीजों की मौत हो जाने से भारत में अब तक 1,89,544 लोग इस संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के भी हाल ठीक नहीं
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 157 मरीजों की जान चली गई। साथ ही पाकिस्तान में इस महामारी के 5908 नए मामले भी आए। 

भारत-पाक संबंधों में आ रहा सुधार
पाक विदेश मंत्री कुरैशी के ट्वीट ऐसे वक्त में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर संबंधों में सुधार आ रहा है। 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के भारत सरकार के निर्णय से पाकिस्तान नाराज हो गया था और उसने भारत के साथ कूटनीतिक संबंध घटाते हुए भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेज दिया था। पाकिस्तान ने भारत के साथ सारे विमान एवं सड़क संपर्कों को खत्म कर दिया था और व्यापार एवं रेल सेवाएं निलंबित कर दी थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें