फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशियाः नौसेना की लापता पनडुब्बी डूबी, 53 लोग सवार थे, तीन दिन पहले हुई थी गायब

Sat, 24 Apr 2021 04:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,जकार्ता

सार

  • बुधवार को बाली द्वीप के पास से हुई थी लापता
  • उसमें सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका
विज्ञापन
पनडुब्बी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशियाई नौसेना की लापता पनडुब्बी के डूब जाने की आशंका है। शनिवार को नौसेना को लापता पनडुब्बी केआरआई नांगगला 402 का कुछ सामान बरामद हुआ है। इससे संकेत मिलता है कि यह डूब गई है। उसमें 53 लोग सवार थे। यह बाली सागर में अभ्यास के दौरान बुधवार को लापता हुई थी।

विज्ञापन


इंडोनेशिया की नौसेना ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि उसे लापता पनडुब्बी की कुछ सामग्री मिली है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह डूब चुकी है और उस पर सवार लोगों के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है। पनडुब्बी पर चालक दल के 53 सदस्य सवार थे।

नौसेना प्रमुख युदो मारगोनो ने कहा कि खोजकर्ताओं को केआरआई नांगगला 402 पनडुब्बी की काफी सामग्री मिली है, जो बुधवार को बाली प्रायद्वीप में लापता हो गई थी। मारोगोना ने बाली में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें जो विश्वसनीय सबूत मिले हैं, वे उस पनडुब्बी के माने जा रहे हैं। पहले हमें लगा था कि पनडुब्बी लापता हो गई है, लेकिन अब उसके डूबने की आशंका है। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि पनडुब्बी की ऑक्सीजन की आपूर्ति शनिवार से पहले ही खत्म हो गई होगी। इंडोनेशिया में पहले पनडुब्बी को लापता माना जा रहा था।
विज्ञापन


सेना प्रमुख हादी जाहजंतो ने कहा कि समुद्र के पानी पर तैरती तेल की परत (ऑइल स्लिक) और बाली प्रायद्वीप में उस स्थान के निकट पनडुब्बी का मलबा मिलना, जहां बुधवार को अंतिम बार उसकी लोकेशन पता चली थी, इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि पनडुब्बी डूब चुकी है। इंडोनेशिया में इससे पहले माना जा रहा था कि पनडुब्बी लापता हो गई है।

नौसेना प्रमुख युदो मारगोनो ने बाली में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि धमाका हुआ तो पनडुब्बी के कई टुकड़े हो गए होते। लेकिन ऐसा लगता है कि जब पनडुब्बी 300, 400 या 500 मीटर नीचे डूब रही होगी तो इसमें कुछ जगहों पर धीरे-धीरे दरारें पड़नी शुरू हो गई होंगी। यदि धमाका हुआ होता तो सोनार में उसकी आवाज सुनाई देती। पनडुब्बी के गायब होने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले नौसेना ने कहा था कि बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते पनडुब्बी तत्काल वापस सतह पर वापस आने की प्रक्रिया को अंजाम देने में नाकाम रही होगी। मारगोनो ने कहा कि इंडोनेशिया और अन्य देशों के खोजकर्ता तथ्यों का मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है।

इस बीच, अमेरिका का एक खोजी विमान पी-8 पोसीडोन शनिवार तड़के इंडोनेशिया पहुंचा। वह भी इंडोनेशिया के 20 जहाजों, सोनार से युक्त ऑस्ट्रेलियाई युद्धपोत और चार इंडोनेशियाई विमानों के साथ खोज अभियान में शामिल होगा। इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को सिंगापुर के जहाजों और रविवार को मलेशिया के जहाजों के भी इंडोनेशिया पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें