फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'मुझे उनसे नफरत है', राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस का समर्थन करने वाली टेलर स्विफ्ट पर ट्रंप का वार

Mon, 16 Sep 2024 04:29 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और टिम वॉल्ज को वोट देने का एलान किया था। स्विफ्ट ने कहा था कि मैंने पूरी जांच पड़ताल की है। मैंने अपनी पसंद का चुनाव कर लिया है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @realdonaldtrump और @taylorswift
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का समर्थन करने पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने गायिका टेलर स्विफ्ट पर हमला बोला है।  ट्रंप ने कहा कि मुझे पॉप स्टार से नफरत है। 

विज्ञापन


पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और टिम वॉल्ज को वोट देने का एलान किया था। अमेरिकन गायिका टेलर स्विफ्ट ने कहा था कि आप में से कई लोगों की तरह मैंने भी आज बहस देखी। अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो अब उन मुद्दों पर रिसर्च करने का एक अच्छा समय है जो आपके लिए सबसे अधिक मायने रखते हैं। एक मतदाता के तौर पर, मैं इस बात का ध्यान रखती हूं कि मैं इस देश के लिए उनकी प्रस्तावित नीतियों और योजनाओं के बारे में जितना हो सके उतना देखूं और पढ़ूं।'

मैंने अपनी पसंद का चुनाव कर लिया: स्विफ्ट
स्विफ्ट ने कहा था कि मैंने पूरी जांच पड़ताल की है। मैंने अपनी पसंद का चुनाव कर लिया है। आपको अपनी जानकारी खुद जुटानी है और फिर चुनाव करना है। मैं विशेष रूप से पहली बार मतदाताओं से यह भी कहना चाहती हूं कि याद रखें कि मतदान करने के लिए, आपको पंजीकृत होना होगा। मुझे यह भी लगता है कि जल्दी मतदान करना बहुत आसान है। मैं अपनी कहानी में शुरुआती मतदान तिथियों और जानकारी को पंजीकृत करने और खोजने के लिए लिंक करूंगी।'
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के रनिंग मेट जेडी वैंस ने बिना बच्चों वाली महिलाओं पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों को वोट न दें, जिनके बच्चे न हों। इन लोगों का भविष्य में कोई योगदान नहीं होगा। ऐसे में जब टेलर स्विफ्ट ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने समर्थन की घोषणा की तो उन्होंने खुद को चाइल्डलैस कैट लेडी यानी बिना बच्चों वाली महिला बताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें