फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Pakistan: पत्नी की हत्या कर हंडे में उबाला शव, बच्चों के सामने वीभत्स घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार

Thu, 14 Jul 2022 01:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कराची

सार

घटना की सूचना दंपती की 15 साल की बेटी ने पुलिस हेल्पलाइन को दी। इसके बाद मोबिना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कराची शहर से वीभत्स मामला सामने आया है। शहर के गुलशन-ए-इकबाल इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को हंडे में उबाला। उसने अपने छह बच्चों के सामने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया और फिर भाग निकला। 

विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतका 32 साल की नरगिस का शव एक निजी स्कूल के रसोई घर में रखे बड़े बर्तन 'हंडे' में मिला। यह स्कूल गुलशन-ए-इकबाल इलाके के ब्लॉक 4 में स्थित है। घटना की सूचना दंपती की 15 साल की बेटी ने पुलिस हेल्पलाइन को दी। इसके बाद मोबिना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
पूर्वी कराची के एसएसपी अब्दुर रहीम शेराजी ने बताया कि मृत महिला का पति आशिक बाजपुर का रहने वाला है। वह उक्त स्कूल का चौकीदार है और अपने परिवार के साथ स्कूल के क्वार्टर में ही रहता है। 
विज्ञापन

घटना से एसएसपी भी हैरान
उन्होंने बताया कि यह स्कूल बीते आठ नौ माह से बंद पड़ा है। आरोपी चौकीदार इस वीभत्स घटना के बाद अपने तीन बच्चों के साथ फरार हो गया। तीन अन्य बच्चों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी शेराजी ने कहा कि इस घटना से वे भी हैरान हैं। 

पहले तकिये से गला दबाया फिर उबाला
शुरुआती जांच और बच्चों के बयानों से पता चलता है कि संदिग्ध आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को तकिये से गला दबाकर मार डाला और फिर उसे अपने बच्चों के सामने हंडे या देगची में उबाला। इस दौरान महिला का एक पैर भी शरीर से अलग हो गया था।

अवैध संबंध बनाने से इनकार किया तो मार डाला
घटना की असल वजह तो अभी पता नहीं चली है, लेकिन पाकिस्तानी अखबार द न्यूज के अनुसार पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को अन्य लोगों से संबंध बनाने को मजबूर किया। वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।  

11 साल पहले पति की हत्या कर अंगों को पकाया था
पाकिस्तान में ऐसी ही घटना 11 साल पहले भी हुई। ताजा घटना ने उसकी याद दिला दी। नवंबर 2011 में एक महिला को उसके पति की हत्या करने और उसके शरीर के अंगों को पकाने की कोशिश की थी। महिला ने पति की हत्या दूसरी महिला से शादी करने की मंशा के चलते की थी। तब पुलिस ने 32 साल की जैनब बीबी और उसके 22 वर्षीय भतीजे जहीर को गिरफ्तार किया था। जैनब के पति अहमद अब्बास को दोनों ने मार डाला था। इसके बाद उसके शरीर के टुकड़े कर उसे पकाने वाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें