फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: फ्लोरिडा में भयानक तूफान मिल्टन का कहर, कम से कम 14 लोगों की मौत की पुष्टि; कई इलाकों में बिजली गुल

Thu, 10 Oct 2024 11:17 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

फ्लोरिडा में विनाशकारी तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में तट से टकराने से पहले भारी तबाही मचाई। वहीं श्रेणी तीन के तूफान के तट पर टकराने के बाद कई इलाकों में बिजली सेवा बाधित हुई, जिससे लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
फ्लोरिडा में भयानक तूफान मिल्टन का कहर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फ्लोरिडा में मिल्टन तूफान के कारण लाखों लोग बेहाल हैं। मिल्टन तूफान के कारण कई इलाकों में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं। इसके अलावा तूफान से सैकड़ों की संख्या में घरों को तबाह कर दिया है। तूफान मिल्टन के कारण लगभग 30 लाख लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। जबकि कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन


अटलांटिक महासागर में गया तूफान मिल्टन
फ्लोरिडा में तूफान मिल्टन ने गुरुवार को विनाशकारी रास्ता बनाते हुए अटलांटिक महासागर में प्रवेश किया। जब तूफान मिल्टन फ्लोरिडा तट से टकराया तो एक दर्जन से अधिक बवंडर इलाके में आए। जिससे कई इलाकों में बिजली सेवा बाधित हो गई, जिससे करीब 30 लाख से ज्यादा लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वहीं इस तूफान के कारण लगभग 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए निर्देश दिया गया है।

फ्लोरिडा में 150 से ज्यादा घर नष्ट
अमेरिका में मिल्टन तूफान के कारण 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मियामी में मौजूद राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि चक्रवात के कारण तमाम इलाकों में तूफानी हवा के कारण 150 से ज्यादा घर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में हेलेन तूफान के तबाही मचाने के दो हफ्ते से भी कम समय में आए मिल्टन तूफान ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें