फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितना नापाक है पाक : काबुल हमले के पाकिस्तान से जुड़ रहे तार, ब्लास्ट के पीछे हो सकता है आतंकी असलम फारुख

Fri, 27 Aug 2021 02:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

काबुल हमले के पीछे आतंकी असलम फारुख का नाम आ रहा है। यह पाकिस्तानी आतंकी अफगानिस्तान की जेल में बंद था, लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद फारुख जैसे कई खतरनाक आतंकियों को रिहा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
आतंकी असलम फारुक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान, आतंक का गढ़ बन चुका है। दुनिया में कहीं भी आतंकवाद है तो उसकी जड़ें पाकिस्तान में जरूर होंगी। यही कारण है कि दुनिया के तमाम देश भी कई बार पाकिस्तान पर आरोप लगा चुके हैं कि वह अपनी सीमा में आतंकियों को शरण दे रहा है। 

विज्ञापन

अब गुरुवार को काबुल में हुए आत्मघाती सीरियल ब्लास्ट से भी यह बात साफ हो गई है। इन हमलों में भी पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आ रहा है। दरअसल, हमलों के पीछे जिस खूंखार आतंकी असलम फारुक का नाम जुड़ रहा है वह पाकिस्तानी ही है। माना जा रहा है कि इस हमले की योजना यहीं से तैयार हुई है। 

आईएसआईएस का आंतकी है फारुक 
अंग्रेजी वेबसाइट सीएनएन का दावा है कि काबुल के हमले के पीछे अमीर मावलावी असलम फारुक ही है। फिलहाल, असलम फारूक पाकिस्तानी आईएसआईएस-के का चीफ है। काबुल गुरुद्वारे में हुए जिस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी, उसमें भी फारुक का ही हाथ था। चार अप्रैल 2020 को अफगान सैनिकों ने इसे गिरफ्तार किया था। इस दौरान पूछताछ में असलम फारुक ने हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका को स्वीकार किया था।
विज्ञापन


लश्कर-ए-तैयबा का था आतंकी
पाकिस्तानी आतंकी असलम फारुक पहले लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था, लेकिन बाद में यह तहरीक-ए-तालिबान के साथ आया। इसके बाद उसका आतंक लगातार बढ़ता ही गया और 2019 में फारुक आईएसआईएस-के में प्रमुख के रूप में शामिल हुआ।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें