महामारी के बीच कम व मध्यम आय वाले देशों में एचआईवी, टीबी और मलेरिया से होने वाली मौतें बढ़ सकती हैं। वैज्ञानिकों ने ये भी स्पष्ट किया है कि गंभीर मरीजों पर अलग से ध्यान दिया जाए और समय पर इलाज दिया जाए तो मौतों को कम किया जा सकता है।
लैंसेट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कम और मध्यम आय वाले देशों में एचआईवी से 10, टीबी से 20 और मलेरिया से होने वाली मौतें अगले पांच साल तक 36 फीसदी तक बढ़ सकती हैं।
इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों के मुताबिक, एचआईवी मरीजों के लिए एंटीरेट्रोवायरल थैरेपी, टीबी मरीजों के रोग की समय पर पहचान, इलाज और मच्छर जनित रोगों से बचाव का इंतजाम किया जाए तो बचाव संभव है। डॉ. टिमोथी हैलट के मुताबिक, इन रोगों से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज हैं। इलाज में जरा सी चूक महामारी के असर को और विकराल कर सकती है।