फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिटलर की पांच पेंटिंग्स की होगी नीलामी

Sat, 09 Feb 2019 12:32 PM IST
अमर शर्मा भाषा, जर्मनी
विज्ञापन
एडोल्फ हिटलर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

एडॉल्फ हिटलर की पांच पेंटिंग्स की शनिवार को जर्मनी के न्यूरेमबर्ग शहर में नीलामी होगी जिससे लोगों में यह आक्रोश पैदा हो गया है कि नाजी काल की स्मरणीय वस्तुओं का बाजार अब भी सक्रिय है। न्यूरेमबर्ग शहर के मेयर उलरिच मैली ने नीलामी की निंदा करते हुए इसे खराब बताया। 

विज्ञापन


जिन वस्तुओं की नीलामी होगी उनमें पर्वतीय नदी के दृश्य वाली एक तस्वीर भी है जिसकी शुरुआती कीमत 51,000 डॉलर है और एक बेंत की बनी आरामकुर्सी है जिस पर स्वास्तिक का चिह्न है। ऐसा माना जाता है कि यह आरामकुर्सी नाजी तानाशाह की थी।

द वील्डर ऑक्शन हाउस न्यूरेमबर्ग में विशेष बिक्री कर रहा है। इस शहर में 1945 में नाजी युद्ध अपराधियों पर मुकदमा चला था। हिटलर की कथित कलाकृतियों की नीलामी को लेकर आए दिन आक्रोश पैदा होता है कि खरीदने वाले लोग देश के नाजी इतिहास से जुड़ी कलाकृतियों के लिए ऊंचे दाम देना चाहते हैं।
विज्ञापन


जर्मनी में नाजी प्रतीकों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन गैरकानूनी है लेकिन शैक्षिक और ऐतिहासिक संदर्भों में यह अपवाद हो सकता है। कानून का पालन करते हुए ऑक्शन हाउस ने चिह्नों को ढक दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें