फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पुरातात्विक स्थल मोहनजोदड़ो से मिला तांबे के सिक्कों से भरा बर्तन, जांच के लिए लैब भेजा गया

Fri, 17 Nov 2023 08:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: संरक्षण एवं परिरक्षण निदेशक सैयद शाकिर शाह के हवाले से बताया कि मजदूर एक ढही हुई दीवार की खुदाई कर रहे थे, जब उन्हें गुरुवार को प्राचीन तांबे के सिक्कों से भरा एक बर्तन मिला। बर्तन में सावधानी पूर्वक पैक किए गए सिक्कों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
मोहनजोदड़ो से तांबे के सिक्के मिले। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में संरक्षण कार्य के दौरान यूनेस्को के वैश्विक धरोहर स्थल मोहनजोदड़ो के एक स्तूप से तांबे के सिक्कों से भरा एक बर्तन मिला। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

'द न्यूज इंटरनेशनल' ने संरक्षण एवं परिरक्षण निदेशक सैयद शाकिर शाह के हवाले से बताया कि मजदूर एक ढही हुई दीवार की खुदाई कर रहे थे, जब उन्हें गुरुवार को प्राचीन तांबे के सिक्कों से भरा एक बर्तन मिला। बर्तन में सावधानी पूर्वक पैक किए गए सिक्कों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
 

उन्होंने कहा, 'इन सिक्कों पर अंकित भाषा और संख्याओं की व्याख्या और विश्लेषण करने के लिए इन पर अनुसंधान किया जाएगा कि ये सिक्के कितने पुराने थे। सटीक समय अवधि और अन्य प्रासंगिक विवरणों की पुष्टि केवल प्रयोगशाला विश्लेषण के बाद ही की जा सकती है।'
 
विज्ञापन

1980 में यूनेस्को की उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल मोहनजोदड़ो के पुरातात्विक खंडहर तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व में पूरी तरह से कच्ची ईंटों से बने हैं। यह सिंधु घाटी में स्थित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें