फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लंदन की सड़क पर झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या, मृतक की पहचान ब्रिटिश सिख के रूप में हुई; चार गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2023 06:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: मेट्रोपोलिटन पुलिस ने शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम लंदन में सड़क पर हुए झगड़े में चाकू लगने से मारे गए किशोर की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान ब्रिटिश सिख सिमरजीत सिंह नांगपाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम लंदन में सड़क पर हुए झगड़े में चाकू लगने से मारे गए किशोर की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान ब्रिटिश सिख सिमरजीत सिंह नांगपाल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हत्या के संदेह में 21, 27, 31 और 71 साल के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार तड़के लंदने के होंस्लो इलाके में हुई थी। 

स्पेशलिस्ट क्राइम यूनिट के डिटेक्टिव ने कहा कि वे सिमरजीत (17 वर्षीय) की मौत से जुड़ी घटनाओं को एक साथ जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने समुदाय के लोगो को आश्वासन दिया कि कड़ी मेहनत करके जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा। 

डिटेक्टिव इंस्पेक्टर मार्टिन थोर्प ने कहा, हम सिमरजीत की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को खोजने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, क्योंकि उसके परिवार के सदस्य अपने नुकसान से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हमारी पूछताछ जारी है। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि जिस किसी ने भी इस घटना को अपने फोन, डैश कैमरा या डोरबेल फुटेज में कैद किया है, वे कृपया आगे आएं।

होंस्लो के बर्कट क्लोज में झगड़े की खबरों के बाद पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस लंदन एंबुलेंस सेवा के साथ घटनास्थल पर पहुंची थी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने नांगपाल को चालू से घायल पाया। इसके बाद आपातकालीन सेवाओं से उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

पश्चिमी लंदन में सीआईडी के प्रमुख डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट फिगो फोरौजान ने कहा, पीड़ित परिवार को विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा, 'इस बेहद मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं सिमरजीत के परिवार के साथ हैं। किसी भी परिवार को ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए जो वे अनुभव कर रहे हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें