ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ कालेज में एक नई भाषा हिंग्लिश पढ़ाई जाएगी। यह हिंदी और अंग्रेजी के मेल से बनी भाषा है। कालेज के ई-6 प्रोग्राम के प्रमुख जेम्स वाट्र ने कहा, पिछले साल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह कोर्स शुरू किया गया था। पर इसकी सफलता को देखते हुए अब इसे वृहद रूप में शुरू किया जाएगा। भारतीय कंपनियों में काम करने वाले छात्रों में यह कोर्स खूब लोकप्रिय हुआ है।
नवंबर 2017 में कुछ छात्रों के लिए यह कोर्स शुरू किया गया था। इसका मकसद इस भाषा के प्रति लोगों में जागरूकता लाना था और उन्हें बताना था कि कैसे हिंग्लिश
ब्रिटेन और दुनिया के समाज और
बिजनेस में इस्तेमाल की जा रही है। हिंग्लिश शिक्षक विराज शाह के मुताबिक यहां
भारतीय फिल्में खूब देखी जाती हैं। उनके टाइटल, गाने से लेकर पटकथा तक सब कुछ हिंग्लिश में ही होता है।