फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Row: लेबनान हमले के जवाब में हिजबुल्ला की कायराना हरकत, उत्तरी इस्राइल के रिहायशी इलाके में दागे रॉकेट

Sun, 08 Sep 2024 09:33 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

हिजबुल्ला की ओर से कहा गया कि उसने दुश्मन के हमलों का जवाब देते हुए किरयात शमोना पर रॉकेट दागे। लेबनान के फ्रौन गांव में इस्राइली हमले में तीन लोगों की मौत के जवाब में यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच हमले। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार तड़के हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल के एक शहर पर रॉकेट दागे। इससे पहले इस्राइल ने लेबनान के एक शहर पर हमला किया। इसमें तीन नागरिक सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। हिजबुल्ला की ओर से कहा गया कि उसने दुश्मन के हमलों का जवाब देते हुए किरयात शमोना पर रॉकेट दागे। लेबनान के फ्रौन गांव में इस्राइली हमले में तीन लोगों की मौत के जवाब में यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल ने लेबनान के नागरिक सुरक्षा दल को निशाना बनाया। सुरक्षा दल फ्रौन गांव में लगी आग को बुझा रहा था। इस हमले में तीन नागरिक सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस्राइल के हमले की निंदा की। यह 12 घंटे से कम समय में आपातकालीन टीम पर दूसरा हमला है। 

लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने भी इस्राइल के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवीय मूल्यों का उल्लंघन बताया वहीं हिजबुल्ला के सहयोगी अमल मूवमेंट ने बयान जारी किया कि इस्राइल के हमले में उसके भी दो सदस्य मारे गए। 
विज्ञापन


हमास और इस्राइल बीते 10 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच, इस्राइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच भी युद्ध छिड़ता दिख रहा है। इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच बीते रविवार को संघर्ष हुआ था। जब इस्राइल ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले किए। इसके जवाब में हिजबुल्ला ने भी इस्राइल पर कार्रवाई की।

इस्राइल अधिकारियों के मुताबिक हिजुबल्ला ने अपने कमांडर फुआद शुक्र की हत्या का बदला लेने के लिए हजारों रॉकेटों से उसके प्रमुख खुफिया केंद्र पर हमला करने की योजना बनाई थी, लेकिन इस्राइली रक्षा बलों की सतर्कता से इस पर काबू पाया गया। इसके चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि एक इस्राइली सैनिक और लेबनान में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें