फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क; चेतावनी जारी कर कही यह बात

Fri, 08 Dec 2023 04:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

पिछले कुछ दिनों से सिंगापुर में कोविड के मामलों में उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि लगातार संक्रमित लोगों के सामने आने से अस्पतालों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में कोविड-19 संक्रमण और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। बढ़ते संक्रमण के चलते देश के अस्पताल में ज्यादा दबाव पड़ रहा है। 
विज्ञापन


चेतावनी जारी करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा हालांकि इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। अभी यह पता नहीं है कि ये वेरिएंट कितना घातक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिसंबर तक 32 से अधिक लोगों में कोविड-19 का निदान किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मार्च तक 28 हजार से अधिक लोग संक्रमित थे 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की संख्यीा में बढ़ोतरी हो रही है और लगातार अब भी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। शुक्रवार को जारी दैनिक आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह में 136 से बढ़कर संख्या 225 हो गई है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक कोविड-19 के नौ गंभीर मामले सामने आए हैं। इन सभी मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं मार्च में 53 और अप्रैल माह में 54 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


मंत्रालय ने जारी चेतावनी में कहा कि बढ़ोतरी के कई कारक हो सकते हैं। मंत्रालय ने लोगों से अपने कोविड-19 टीकाकरण के बारे में अपडेट रहने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें