फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैती: पुराने देश की प्राचीन परंपराएं, लॉटरी में लोगों का विश्वास, मुर्गों की लड़ाई है लोकप्रिय

Mon, 27 Apr 2020 01:56 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • जितना पुराना देश है हैती उतनी ही प्राचीन परंपराएं हैं
  • 1915 से 1934 के बीच अमेरिकी सेना का था कब्जा
  • हैती की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का है अहम हिस्सा
  • लॉटरी में लोगों का विश्वास, मुर्गों की लड़ाई है लोकप्रिय
विज्ञापन
हैती (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैरेबियन देशों में एक देश है हैती। यह देश कैरेबियन देशों में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहां का इतिहास जितना पुराना है उतनी ही प्राचीन इस देश की संस्कृति और परंपराएं हैं। यहां पर दूसरे देशों से हर साल हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं। इस देश की अर्थव्यवस्था काफी कमजोर है। यहां के लोग आज भी पुराने रीति-रिवाज और परंपराओं में विश्वास रखते हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी सेना ने कर लिया था कब्जा
हैती की आधिकारिक भाषा फ्रेंच और हैतियन क्रेओल है। 1915 से 1934 के बीच अमेरिकी सेना का हैती पर कब्जा था। हैती देश की खोज कोलंबस ने की थी। जब कोलंबस ने पहली बार हैती (हिस्पानियोला द्वीप) को देखा तो सोचा कि उसने भारत या एशिया का पता लगा लिया है। लेकिन बाद में पता चला है कि यह एक कैरेबियन देश है। 

दुनिया के देशों से ज्यादा अनाथ बच्चे
हैती में दुनिया के देशों से कहीं ज्यादा अनाथ बच्चे हैं। हैती में 2010 में आए भूकंप से पहले अमेरिका ने अनुमान लगाया था कि हैती में 4 लाख 30 हजार अनाथ बच्चे हैं। अब ये संख्या और बढ़ने की आशंका है। दुनिया की कई संस्थाएं इन बच्चों के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था में पर्यटन का अहम हिस्सा
हैती के 79 फीसदी लोग आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। इस देश की कमाई का मुख्य स्रोत पर्यटन, चीनी शोधन, वस्त्र, सीमेंट और आटा है। इसके अलावा हैती कॉफी, तेल और कोकोआ भी निर्यात करता है। इस देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन अहम हिस्सा है। यहां हर साल लगभग 10 लाख पर्यटक आते हैं। कोरोना की वजह से फिलहाल इस देश में पर्यटन बंद है। 

लॉटरी में लोगों का विश्वास
हैती के लोगों का लॉटरी में काफी विश्वास है। यहां के लोग लॉटरी पर जमकर पैसा लगाते हैं। इस देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होने और स्थिर आय की वजह से लोगों की लॉटरी में दिलचस्पी बढ़ी है। ये लोग देवताओं पर बहुत विश्वास रखते हैं, इसी विश्वास को वो लॉटरी में भी आजमाते हैं।  

मुर्गों की लड़ाई लोकप्रिय
हैती में मुर्गों की लड़ाई काफी लोकप्रिय है। यहां के लोग आज भी मनोरंजन के पारंपरिक तरीकों पर विश्वास करते हैं। मुर्गों की लड़ाई में जिस व्यक्ति का मुर्गा जीत जाता है तो उसे इनाम के तौर पर 67 डॉलर (लगभग 5100 रुपये) दिए जाते हैं। यह राशि वहां के व्यक्ति के लगभग एक महीने के वेतन के बराबर होती है। 

पुरानी बसों का कोरोबार 
हैती में पुरानी बसों का खूब कारोबार किया जाता है। यहां अमेरिका से खरीदी गईं पुरानी बसों का ज्यादा उपयोग किया जाता है। इन बसों को कमियन कहा जाता है। हैती के लोग कमियन का इस्तेमाल ज्यादातर यातायात के लिए करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें