फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिका का यू-टर्न, कनाडा का साथ छोड़ अब भारत के पक्ष में बोले मैथ्यू मिलर

Thu, 17 Oct 2024 07:57 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मिलर ने बताया कि जांच समिति ने उन्हें सूचित किया है कि न्याय विभाग के अभियोग में जिस व्यक्ति का नाम लिया गया था, वह अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालीस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर मामले को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच अमेरिका ने यू-टर्न ले लिया। कनाडा का साथ छोड़ अब अमेरिका भारत के पक्ष में है। अमरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि अमेरिका की भारत जांच समिति के अधिकारियों के साथ एक सार्थक बैठक हुई। उन्होंने आगे कहा कि वे भारतीय पक्ष के सहयोग से काफी संतुष्ट थे। भारत जांच समिति के अधिकारियों की यात्रा को लेकर मिलर से सवाल पूछा गया था। दरअसल, यह जांच समिति खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू जो एक अमेरिकी नागरिक भी है, की हत्या की साजिश में शामिल भारतीय अधिकारी की संलिप्तता के अमेरिकी आरोपों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, "हम सहयोग से संतुष्ट हैं। यह एक प्रक्रिया है। हम उनके साथ मिलकर इस पर काम करना जारी रखेंगे। हम उनके सहयोग की सराहना करते हैं। हम इस बात की भी सराहना करते हैं कि वे अपनी जांच के बारे में हमें अपडेट कर रहे हैं जैसे हम उन्हें अपनी जांच के बारे में अपडेट करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "कल जो बैठक हुई, हमने उसका अपडेट किया। हम अमेरिकी सरकार की तरफ से काम कर रहे हैं। हमने अपनी जांच का उन्हें अपडेट दे दिया है। हमें उनसे उनके द्वारा की जा रही जांच के बारे में नवीनतम जानकारी प्राप्त हुई है।"

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मिलर ने बताया कि जांच समिति ने उन्हें सूचित किया है कि न्याय विभाग के अभियोग में जिस व्यक्ति का नाम लिया गया था, वह अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है। बता दें कि इससे पहले कनाडा के समर्थन में अमेरिका ने आरोप लगाया था कि  भारत कनाडा के साथ जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया है कि भारतीय सरकार के अधिकारी निज्जर की हत्या में शामिल थे। 
विज्ञापन


निखिल गुप्ता पर लगा पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप
पिछले साल नवंबर में, अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क में सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम करने का आरोप लगाया था। पिछले साल जून में चेक गणराज्य में गिरफ्तार गुप्ता को 14 जून को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था। भारत ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन इसकी जांच के लिए एक आंतरिक जांच दल का गठन किया है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें