फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gita Gopinath IMF: मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ को मिली पदोन्नति, अब इस अहम पद पर होंगी काबिज

Fri, 03 Dec 2021 07:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

गीता गोपीनाथ पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष छोड़ना चाहती थीं। वह जनवरी 2022 में वापस हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाकर शैक्षणिक कार्य करना चाहतीं थीं, लेकिन अब वह आईएमएफ में ही अपनी सेवाएं देंगी। 
 
विज्ञापन
गीता गोपीनाथ आईएमएफ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर होंगी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अमेरिकी गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्ट होंगी। वह जियोफ्रे ओकामोटो की जगह लेंगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से गुरुवार को बताया गया कि ओकामोटा जल्द ही अपना पद छोड़ देंगे, जिसके बाद गीता गोपीनाथ उनकी जगह कामकाज संभालेंगी। वह अभी तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में बतौर चीफ इकोनॉमिस्ट के रूप में कार्य कर रहीं थीं।

विज्ञापन


गोपीनाथ तीन साल से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में बतौर चीफ इकोनॉमिस्ट के रूप में कार्य कर रहीं हैं, वह जनवरी 2022 में हार्वर्ड विश्विद्यालय में फिर से शैक्षणिक कार्य शुरू करने वालीं थीं, लेकिन उन्हें पदोन्नति देकर फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। 

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिष्टैलिना जियोग्रेविया ने कहा कि गीता गोपीनाथ पहली महिला चीफ इकोनॉमिस्ट थीं, हमें इस बात की खुशी है कि वह अपनी सेवाएं जारी रखेंगी और अब फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें