फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी ने कोविड-19 के टीके पर पहले क्लीनिकल परीक्षण को दी मंजूरी, इंसानों पर होगी जांच

Wed, 22 Apr 2020 06:23 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बर्लिन
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूरी दुनिया कोरोना वायरस का दंश झेल रही है। अभी तक इस वायरस के इलाज के लिए कोई वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस वायरस का काट ढूंढ़ने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में जर्मनी ने नोवेल कोरोना वायरस के इलाज के लिए टीके के विकास के लिहाज से अपने पहले क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


जर्मनी की नियामक संस्था ने जर्मन कंपनी बायोनटेक और अमेरिकी कंपनी फाइजर द्वारा विकसित एक आरएनए वैक्सीन के मनुष्यों पर परीक्षण के लिए हरी झंडी दे दी है। नियामक इकाई ने एक बयान में कहा कि पॉल-एहरलिक-इंस्टीट्यूट ने जर्मनी में कोविड-19 के खिलाफ टीके के पहले क्लीनिकल परीक्षण की स्वीकृति दे दी है। उसने बताया कि संभावित जोखिम का सावधानी से आकलन करने के बाद मंजूरी दी गई है।

गौरतलब हो कि दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। इस वायरस से अब तक एक लाख 77 हजार से ज्यादा मौत हो चुकी हैं और 25 लाख 57 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि छह लाख 90 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 45 हजार को पार कर गई है और आठ लाख 19 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें