फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेडमंड राजा': हिंदुत्व के रंग में रंगा अमेरिका स्थित 'माइक्रोसॉफ्ट का घर', 20 हजार लोगों ने मनाया गणेश उत्सव

Mon, 02 Oct 2023 09:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सिएटल के रेडमंड में गणेश उत्सव का आयोजन साल 2019 से लगातार किया जा रहा है। मुंबई में लाबाग के राजा की तर्ज पर रेडमंड के राजा का उत्सव मनाया जाता है। रेडमंड के राजा की प्रतिमा मुंबई से बनाकर अमेरिका भेजी गई थी। 
विज्ञापन
गणेश उत्सव की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के सिएटल में रेडमंड इलाके में स्थित दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी 'माइक्रोसॉफ्ट का घर' रेडमंड उस वक्त हिंदुत्व के रंग में रंगा दिखाई दिया, जब वहां गणेश उत्सव मनाया गया। 15 फुट लंबी भगवान गणेश की प्रतिमा को भक्तों ने 'रेडमंड राजा' का नाम दिया है। बता दें कि रेडमंड में ही माइक्रोसॉफ्ट का मुख्यालय है। इस कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी समुदाय के करीब 20 हजार लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को रेडमंड के डाउनटाउन पार्क में एक मंच पर स्थापित किया गया था और वहां शानदार सजावट की गई थी। इस दौरान भारतीय अमेरिकी समुदाय ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर माहौल को पूरी तरह से भारतीय कर दिया। 
विज्ञापन


2019 से लगातार किया जा रहा आयोजन
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भारतीय मूल के कलाकारों के ग्रुप बीट्स ऑफ रेडमंड के करीब 150 लोगों की टीम ने ढोल ताशा बजाकर वहां मौजूद लोगों को अभिभूत कर दिया। बीट्स ऑफ रेडमंड की स्थापना दीपाली साने और आनंद यशवंत साने ने की थी। बता दें कि सिएटल के रेडमंड में गणेश उत्सव का आयोजन साल 2019 से लगातार किया जा रहा है। मुंबई में लाबाग के राजा की तर्ज पर रेडमंड के राजा का उत्सव मनाया जाता है। रेडमंड के राजा की प्रतिमा मुंबई से बनाकर अमेरिका भेजी गई थी। प्रसाद के लिए 12 हजार लड्डू और 1000 फल वितरित किए गए। 

भारतीय राजनयिक भी हुए शामिल
कार्यक्रम में सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के प्रमुख के श्रीकर रेड्डी भी शामिल हुए। अपने संबोधन में रेड्डी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार और एकता में भारतीय त्योहारों की अहम भूमिका है। सिएटल में शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए रेड्डी ने आयोजनकर्ताओं की भी तारीफ की। साथ ही उन्होंने एलान किया कि सिएटल के मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में जल्द ही नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें