फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gabriel Attal: सबसे कम उम्र में मंत्री अब सबसे युवा प्रधानमंत्री; जानें फ्रांस के पहले समलैंगिक PM के बारे में

Tue, 09 Jan 2024 05:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

France Youngest PM Gabriel Attal : फ्रांस के नए और सबसे युवा प्रधानमंत्री गैब्रियल अभी तक देश के शिक्षामंत्री के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें राष्ट्रपति मैक्रों के करीबी लोगों में गिना जाता है। वे फ्रांस के अभी तक के सबसे युवा शिक्षामंत्री भी थे।
विज्ञापन
gabriel attal - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनैतिक उथल-पुथल का सामने कर रहे फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने 34 साल के गैब्रियल अत्तल को फ्रांस का प्रधानमंत्री नामित किया है। इसके बाद गैब्रियल फ्रांस के अब तक के इतिहास में सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 62 साल की एलिजाबेथ बोर्न के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद उनकी जगह ली। प्रधानमंत्री के रूप में गैब्रियल की ये नियुक्ति तब हुई है जब इस साल के आखिर में होने वाले यूरोपीय संघ के चुनाव से पहले मैक्रों अपनी टीम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एलिजाबेथ बोर्न की ली जगह
गैब्रियल ने अपने से लगभग दोगुनी उम्र की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न की जगह ली है। उनके इस्तीफे के बाद से ही अत्तल की तासपोशी लगभग तय मानी जा रही थी। एलिजाबेथ बोर्न के इस्तीफे की वजह नए इमिग्रेशन कानून को लेकर बढ़ रहे राजनीतिक तनाव को माना जा रहा है। राष्ट्रपति मैक्रों ने इस कानून का समर्थन किया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था और मंगलवार को नए पीएम के नाम का एलान कर दिया। 62 वर्षीय एलिजाबेथ बोर्न  को मई 2022 में देश का पीएम नियुक्त किया गया था। वो लगभग दो साल तक इस पद पर थीं। इस पद पर पहुंचने वाली वो फ्रांस की दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं। 

घोषित तौर पर समलैंगिक हैं फ्रांस के नए पीएम 
फ्रांस के सबसे युवा पीएम ग्रैब्रियल का जन्म मार्च 1989 में हुआ था। उनके पिता यहूदी मूल के हैं जबकि मां के पूर्वज ग्रीक-रूसी थे। अत्तल घोषित तौर पर समलैंगिक हैं।  
विज्ञापन


गैब्रियल अत्तल सबसे कम उम्र के मंत्री भी बने थे
फ्रांस के नए और सबसे युवा प्रधानमंत्री गैब्रियल अभी तक देश के शिक्षामंत्री के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें राष्ट्रपति मैक्रों के करीबी लोगों में गिना जाता है। वे फ्रांस के अभी तक के सबसे युवा शिक्षामंत्री भी थे। वे समाजवादी खेमे से हैं। अटल ने सरकारी प्रवक्ता के रूप में शुरुआत करते हुए लगातार राजनीतिक सीढ़ी चढ़ी है। जब उन्हें पांच साल पहले पहली बार सरकार में नियुक्त किया गया था, तो वह पांचवें गणतंत्र के इतिहास में सबसे कम उम्र के मंत्री बने थे। अत्तल को एक समझदार, सहज राजनीतिक संचालक के रूप में जाना जाता है। उनका अधिकांश वयस्क जीवन राजनीति में बीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें