फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: फुमिओ किशिदा बने नए प्रधानमंत्री, इस महीने के अंत में करेंगे चुनाव का एलान

Tue, 05 Oct 2021 12:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, टोक्यो।

सार

फुमिओ किशिदा ने देश की कूटनीति व सुरक्षा नीतियों को देखते हुए विदेश मंत्री की जिम्मेदारी तोशिमित्सु मोतेगी को और रक्षामंत्री नोबुओ किशी को बनाए रखा है।संभावना है कि किशिदा 14 अक्तूबर को संसद भंग कर 31 अक्तूबर को नए चुनावों का एलान कर दें।
विज्ञापन
फुमियो किशिदा - फोटो : Twitter@ Fumio Kishida
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को देश का प्रधानमंत्री चुन लिया। योशिहिदे सुगा के स्थान पर नए पीएम बने किशिदा ने सांसदों से मुलाकात की। देश के सरकारी प्रसारक एनएचके ने कहा कि वे अगले सप्ताह वे संसद भंग कर 31 अक्तूबर को नए चुनावों का एलान करने के लिए तैयार हैं। वे आगामी संसदीय चुनाव से पहले लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की रैली भी करेंगे।

विज्ञापन


संभावना है कि नए पीएम फुमिओ किशिदा 14 अक्तूबर को संसद भंग करें। उनके जल्द चुनाव कराने की योजना को आश्चर्य के रूप में लिया जा रहा है क्योंकि यह कार्रवाई 28 नवंबर तक होना है। हालांकि संसद का कार्यकाल 21 अक्तूबर को खत्म हो रहा है। विश्लेषक मानते हैं कि महामारी के खतरों को देखते हुए किशिदा समय गंवाना नहीं चाहते हैं।

इस बीच, किशिदा ने देश की कूटनीति व सुरक्षा नीतियों को देखते हुए विदेश मंत्री की जिम्मेदारी तोशिमित्सु मोतेगी को और रक्षामंत्री नोबुओ किशी को बनाए रखा है। वे कोरोना महामारी और सुरक्षा हालात को सबसे बड़ी चुनौती मानते हैं। बता दें कि ओलंपिक खेलों के आयोजन पर अड़े रहने के चलते लोकप्रियता में कमी आने से सुगा ने सिर्फ एक साल तक पीएम पद पर रहकर इस्तीफा दिया था। किशिदा ने पिछले हफ्ते पार्टी नेता पद के चुनाव में टीकाकरण मंत्री तारो कोनो को हराया था।
विज्ञापन


नए नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
जापानी मीडिया ने कहा सुगा की 20 सदस्यीय कैबिनेट के दो सदस्यों को छोड़कर शेष सभी के स्थान पर नए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अधिकतर पदों पर उन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिन्होंने पार्टी में हुए चुनाव में किशिदा को समर्थन दिया था। कैबिनेट में केवल तीन महिला नेता शामिल होंगी। कैबिनेट सदस्यों में विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी व रक्षामंत्री नोबुओ किशी शामिल हैं। वे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के आर्थिक आयामों से निपटने के लिए एक नया कैबिनेट पद बनाएंगे, जिसमें 46 वर्षीय ताकायुकी कोबायाशी को नियुक्त किया जाएगा।

चीन-उत्तर कोरिया से मुकाबले की नीति
किशिदा जापान एवं अमेरिका के बीच करीबी सहयोग और एशिया एवं यूरोप में समान विचारों वाले अन्य देशों के साथ साझेदारी का समर्थन करते हैं, जिसका एक उद्देश्य चीन और परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया का मुकाबला करना भी है। नए नेता पर पार्टी की छवि को सुधारने का दबाव होगा, जो सुगा के नेतृत्व में कथित तौर पर धूमिल हुई है।

पीएम मोदी ने किशिदा को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई दी और कहा कि वह इस क्षेत्र में विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, जापानी पीएम किशिदा को बधाई और शुभकामनाएं। विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने और हमारे क्षेत्र में शांति और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं। इससे पहले, पीएम मोदी ने कहा कि भारत-जापान दोस्ती पूरे क्षेत्र में सबसे स्वाभाविक साझेदारी में से एक मानी जाती है। जापान, भारत के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें