फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: 'नजरबंद शिविरों' में उइगर मुसलमानों पर जुल्म की इंतहा; सीक्रेट कैमरे में कैद हुई ड्रैगन की करतूत

Sun, 21 Nov 2021 01:47 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

एक सामाजिक कार्यकर्ता गुआन ने चीनी हैवानियत का 19 मिनट लंबा एक वीडियो शूट किया है, गुआन ने सीक्रेट कैमरा से यह वीडियो बनाया है। यह वीडियो इस क्रूर वास्तविकता को दिखाता है कि कैसे शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली सरकार उइगरों मुसलमानों पर अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन
शी जिनपिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन भले ही दावा करता है कि उसके यहां रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन हकीकत इससे उलट है। ड्रैगन उइगर मुसलमानों को देखना ही नहीं चाहता। चीन के शिनजियांग प्रांत के नजरबंदी शिविरों में उइगर मुस्लिमों के साथ दोहरा व्यवहार किया जाता है और उस पर जुल्म ढाया जा रहा है। चीन के खिलाफ ताजा और पुख्ता सबूत सामने आए हैं, जो उइगर मुसलमानों की निगरानी, डर और उत्पीड़न को दर्शाता है। चीन में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने खुफिया तरीके से नजरबंदी शिविरों में चीन की काली करतूतों का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


एक सामाजिक कार्यकर्ता गुआन ने चीनी हैवानियत का 19 मिनट लंबा एक वीडियो शूट किया है, गुआन ने सीक्रेट कैमरा से यह वीडियो बनाया है। यह वीडियो इस क्रूर वास्तविकता को दिखाता है कि कैसे शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली सरकार उइगरों मुसलमानों पर अत्याचार कर रही है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। अभी तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। 


एक अंग्रेजी वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिनजियांग की अपनी यात्रा के दौरान गुआन ने कुल आठ शहरों की यात्रा की और 18 ऐसे नजरबंदी शिविरों की खोज की। इनमें से कई कैंपों के बारे में नक्शे पर कोई नामो-निशान नहीं था। मगर उन्होंने कांटेदार तारों, गार्ड टावर, पुलिस चेकप्वाइंट, आर्मी बैरक, सेना की गाड़ियों और जेल के भीतर की दीवारों पर बने निशानों को रिकॉर्ड किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें