फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: विपक्ष के देशव्यापी प्रदर्शन के बीच यात्री ट्रेन में आगजनी, चार की मौत; तीन बोगियों में लगाई आग

Tue, 19 Dec 2023 01:13 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी द्वारा बुलाई गई देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच बंग्लादेश में यात्री ट्रेन को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। जिसमें महिला,नाबालिग बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश में यात्री ट्रेन में लगाई आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में आम चुनाव की तारीखों के एलान के बीच, राजनीतिक अशांति के बीच अज्ञात लोगों ने मंगलवार को एक घटना को अंजाम दिया, जिसमें उन्होंने यात्री ट्रेन को आग लगा दी। इस वारदात में एक महिला और उसके नाबालिग बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। बता दें विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी द्वारा मंगलवार को चुनावों का बहिष्कार करने और चुनाव आयोग के चुनाव कार्यक्रम के खिलाफ औपचारिक विरोध के चलते यह घटना हुई, इस विरोध में राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने तीन बोगियों को किया आग के हवाले
बता दें इस तरह की घटना पिछले माह भी हुई थी, यह पांचवीं घटना है, जहां ट्रेन को आग के हवाले कर दिया गया। हताहतों की संख्या के मामले में यह सबसे बड़ी घटना है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन से ट्रेन जाने के तुरंत बाद उपद्रवियों ने सुबह ढाका जाने वाली अंतर जिला मोहनगंज एक्सप्रेस के तीन डिब्बों को आग के हवाले कर दिया।  

देशव्यापी हड़ताल के बीच आगजनी
तेजगांव पुलिस थाने के प्रभारी मोहम्मद मोहसिन ने कहा, स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों ने आग देखी, इसे अगले पड़ाव तेजगांव स्टेशन पर रोक दिया गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी द्वारा बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल के बीच ट्रेन में आग लगाई गई। जिसमें महिला, बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। मोहसिन ने कहा कि एक अन्य नाबालिग लड़का लापता है, जबकि उसकी मां जले हुए डिब्बे के सामने इंतजार कर रही थी क्योंकि अग्निशमन सेवा के बचाव दल अंदर तलाशी ले रहे थे। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि लोकोमोटिव मास्टर ने तेजगांव में ट्रेन रोकी, जहां अग्निशमन सेवा के बचावकर्मियों ने आग बुझाई और चार शव निकाले, जबकि दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन


पीएम हसीना ने कहा- लोगों को मारकर कुछ नहीं मिलेगा
वहीं प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि वे लोगों को मारकर सरकार को नहीं हटा सकते। बांग्लादेश राजनीतिक अशांति के बीच आम चुनाव से पहले 'नागरिक शक्ति की मदद के लिए' व्यवस्था बनाए रखने के लिए 29 दिसंबर से 13 दिनों के लिए सेना तैनात करेगा। हालांकि, सेना ने इसे नियमित मतदान के समय की ड्यूटी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें