फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने मनाया 100वां जन्मदिन, नोबेल पुरस्कार से भी हो चुके सम्मानित

Tue, 01 Oct 2024 11:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर मंगलवार को 100 साल के हो गए। कार्टर ने अपना जन्मदिन अपने गृहनगर जॉर्जिया में मनाया, जहां वह पिछले साल से अस्पताल में हैं। अमेरिकी इतिहास में कार्टर में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पहले राष्ट्रपति बन हैं। 
विज्ञापन
जिमी कार्टर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर मंगलवार को 100 साल के हो गए। कार्टर ने अपना जन्मदिन अपने गृहनगर जॉर्जिया में मनाया, जहां वह पिछले साल से अस्पताल में हैं। अमेरिकी इतिहास में कार्टर में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। 

विज्ञापन


उनकी विरासत मानवाधिकार और मानवता की सेवा से भरी हुई है। लेकिन जब वह राष्ट्रपति थे तो उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उनके पोते जेसन कार्टर ने स्थानीय मीडिया से कहा, उनकी विरासत संघर्षों से भरी हुई है। लेकिन वे हमेशा लोगों का सम्मान करते रहे हैं। 

पूर्व राष्ट्रपति ने वीडियो संदेश भेजे
कार्टर के जन्मदिन के मौके पर कोई विशेष कार्यक्रम नहीं हुआ है। हालांकि,पिछले महीने अटलांटा में एक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कई पूर्व राष्ट्रपतियों ने वीडियो संदेश भेजकर कार्टर के कार्यों की सराहना की। इस संगीत कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग मंगलवार की रात अमेरिका में प्रसारित हुआ।
विज्ञापन




इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी निभाई भूमिका
राष्ट्रपति का पद छोड़ने के एक साल बाद उन्होंने 'कार्टर सेंटर' नाम के एक चैरिटी की स्थापना की थी। इस चैरिटी ने चुनावों में पारदर्शिता लाने, मानवाधिकारों  का समर्थन करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजूबत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिमी कार्टर की चैरिटी ने दुनियाभर में गिमी कृमि (एक प्रकार परजीवी कीड़ा) को खत्म करने में मदद की है। इसका मतलब है कि उनके प्रयासों से इस बीमारी के मामलों में बहुत कमी आई है। इसके अलावा, कार्टर 90 साल की उम्र में 'हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी' नाम के संगठन के साथ जुड़े रहे, जो लोगों के लिए घर बनाने का काम करता है। 
  
नोबेल पुरस्कार से हुए सम्मानित
उन्हें साल 2002 में शांति वार्ताओं, मानवाधिकारों के लिए अभियान चलाने और समाज कल्याण के लिए काम करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी बधाई
राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कार्टर को वीडियो संदेश के जरिए बधाई दी है। बाइडन ने कहा, 100वें जन्मदिन पर बधाई। आप हमेशा हमारे देश के लिए एक नैतिक बल रहे हैं। जब मैं युवा सीनेटर था, मैंने भी यह महसूस कर लिया था। इसी वजह से मैंने आपको बहुत जल्दी समर्थन दिया था। संदेश में बाइडन ने कार्ट को प्रिय मित्र कहकर संबोधित किया और उनकी सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें