फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ तीन नए मामले दर्ज, हत्या का प्रयास और धारा 144 का उल्लंघन के आरोप

Mon, 30 Sep 2024 01:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पीटीआई द्वारा जारी वीडियो में प्रदर्शनकारियों को पुलिस पर पत्थर और ईंट से हमला करते हुए देखा गया। इससे पहले इमरान खान मे शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसे देखते हुए प्रांतीय सरकार ने सार्वजनिक बैठकों पर प्रतिबंध लगाने के साथ शहर सभी प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ रावलपिंडी के लियाकत बाग इलाके में उनकी पार्टी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद तीन नए मामले दर्ज किए। रविवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और पार्टी चेयरमैन बैरिस्टर गोहर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये शिकायतें रावलपिंडी के न्यू टाउन और सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज की गई हैं। उनपर हत्या का प्रयास, धारा 144 का उल्लंघन और आतंकवाद से संबंधित अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ गए पीटीआई समर्थक
आरोपों के अनुसार, 71 वर्षीय पूर्व पीएम इमरान खान ने अदियाला जेल से निर्देश जारी करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय संस्थानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसाया। बता दें कि इमरान खान पिछले एक साल से अदियाला जेल में बंद हैं। पंजाब सरकार ने इमरान और उनके समर्थकों पर राष्ट्रीय संस्थानों की आलोचना करने, बर्बरता, पथराव में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। पीटीआई प्रमुख के समर्थक शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ गए थे। इमरान खान के सैकड़ों समर्थक लियाकत बाग में प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सभी प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।

पीटीआई ने जारी किया वीडियो
पीटीआई द्वारा जारी वीडियो में प्रदर्शनकारियों को पुलिस पर पत्थर और ईंट से हमला करते हुए देखा गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा पीछा किए जाने पर कानून प्रवर्तन कर्मियों को पीछे हटते हुए देखा गया। इससे पहले इमरान खान मे शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था। जिसे देखते हुए प्रांतीय सरकार ने सार्वजनिक बैठकों पर प्रतिबंध लगाने के साथ शहर सभी प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया। शनिवार को हुए झड़प को देखते हुए नुकसान से बचने के लिए पार्टी ने विरोध प्रदर्शन को वापस ले लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व पीएम इमरान खान को पिछले साल पांच अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें चुनाव आयोग द्वारा पहले तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद से ही वह जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें