पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को डर है कि उन्हें और उनकी पत्नी को सैन्य जेल में बंद किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जेल में बंद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चिंता जाहिर की है कि उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को दंगा मामलों में सैन्य जेल भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक 71 साल के इमरान अदियाला जेल रावलपिंडी में अल-कादिर ट्रस्ट मामले की सुनवाई के दौरान मीडिया से बात की। इस मौके पर इमरान ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें 9 मई को हुए दंगों के मामलों में सैन्य जेल भेजना का प्लान बनाया है।
इसके साथ ही इमरान ने सैन्य जलों में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ कार्यकर्ताओं के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार पर अफसोस जताया है। उन्होंने पार्टी प्रवक्ता रऊफ हसन को गिरफ्तार करने पर भी सरकार की आलोचना की है।
विज्ञापन
कमांडर हाउस पर हमले के लिए केस दर्ज किया गया
पूर्व प्रधानमंत्री पर 9 मई, 2023 को लाहौर कोर कमांडर हाउस पर हमला करने के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। लाहौर कोर कमांडर हाउस को जिन्ना हाउस, अस्करी टॉवर और शादमान पुलिस स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है।
पिछले साल मई में एक भ्रष्टाचार के मामले में इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने कई महत्वपूर्ण सरकारी भवनों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया था।
हालांकि बाद में इमरान ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने सेना के जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) के बाहर सिर्फ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। किसी भी तरह की तरह की हिंसक प्रदर्शन के लिए नहीं उकसाया था।
बुशरा बीबी ने बताया था जान का खतरा
इसके पहले जेल में बंद पाकिस्तान इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। बुशरा ने आरोप लगाया कि इमरान को जेल में अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया है और गंदा खाना दिया जा रहा है। बुशरा ने कहा था कि उन्हें और उनके पति को जान का खतरा है।