फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives: 'इस तरह की भाषा..', पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी मामले में मालदीव की नेता ने मुइज्जू सरकार को घेरा

Tue, 09 Jan 2024 12:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले

सार

पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में मालदीव की पूर्व विदेश मंत्री दुन्या मौमून ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ है वह अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
Dunya Maumoon - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मालदीव के मंत्रियों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले पर मालदीव की पूर्व विदेश मंत्री दुन्या मौमून ने चिंता जताई है। 
विज्ञापन


विपक्षी पार्टी की नेता दुन्या मौमून ने कहा, 'मैं इस मामले को लेकर बहुत चिंतित थी। हमारे विदेश मंत्रालय ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा कि हमें अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया था, वह अस्वीकार्य है। व्यक्तिगत तौर पर मैं नस्लवाद की कड़ी निंदा करती हूं।'

विदेश मंत्री ने भी जताई नाराजगी
पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने भी नाराजगी जताई है। वहीं, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। इस मामले में मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन




क्या था मामला
दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था। इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव का भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी की इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने अपमानजनक टिप्पणी की थी और उनका मजाक उड़ाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें