फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Crisis: पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या बोले- संकट में भारत ने दी श्रीलंका को मदद, हम शुक्रगुजार

Tue, 12 Jul 2022 06:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलंबो।

सार

सनथ जयसूर्या ने कहा कि भारत ने इस संकट की शुरुआत से ही हमारी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और वह देश में मानवीय सहायता पहुंचा रहा है, जिसके लिए हम उसके शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन
सनथ जयसूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता का साथ दे रहे पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने मुश्किल समय में उनके देश की मदद करने के लिए भारत का आभार जताया है। साथ ही देश में आंदोलन शुरू होने की तारीख यानी नौ जुलाई को जन दिवस (पब्लिक डे) करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत ने इस संकट की शुरुआत से ही हमारी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और वह देश में मानवीय सहायता पहुंचा रहा है, जिसके लिए हम उसके शुक्रगुजार हैं। देश में मौजूदा हालात पर पूर्व क्रिकेटर ने कहा, इस संकट में भारत की अहम भूमिका है।

श्रीलंका की सड़कों-गलियों में हो रहे प्रदर्शन शुरू से ही शांतिपूर्ण रहे हैं। मैं प्रदर्शनकारियों के साथ हूं लेकिन स्थिर सरकार के गठन को लेकर जल्द से जल्द कोई पुख्ता निर्णय होना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि देश में स्थिर सरकार बनने के बाद भी आईएमएफ, भारत समेत अन्य मित्र देश श्रीलंका की मदद करेंगे।
विज्ञापन


किक्रेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले जयसूर्या से जब राजनीतिक पिच पर एंट्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि वे सियासत में नहीं आने वाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें