बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ घर।
- फोटो : PTI
बाढ़ से भीषण तबाही
बाढ़ के चलते क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलियां टूट गईं। यहां जगह-जगह टूटे हुए पेड़ों की टहनियां, मुड़ी हुई धातुएं, टूटी हुई कारें और कीचड़ भरा मलबा जमा है। इसे कर्मचारी हटाने में जुटे हैं। रुइदोसो निवासी ट्रेसी हारागन ने कहा कि उनके आसपास के नौ घर बाढ़ में बह गए।
लगातार आपदा झेल रहा रुइदोसो
अमेरिका का रुइदोसो लगातार आपदा झेल रहा है। पिछली गर्मियों में लगी विनाशकारी जंगल की आग और उसके बाद आई बाढ़ के बाद से क्षेत्र के पुनर्निर्माण में एक साल लग गया। इस बार बाढ़ का पानी और भी ज्यादा बढ़ गया था। मंगलवार को रियो रुइदोसो नदी का जलस्तर 20 फीट (6 मीटर) से भी ज़्यादा बढ़ गया था। अधिकारियों ने बताया कि साउथ फोर्क बर्न स्कार पर सिर्फ डेढ़ घंटे में लगभग 3.5 इंच (9 सेंटीमीटर) बारिश हुई।
ये भी पढ़ें: पीएम शहबाज के तख्तापलट की अटकलें, पाकिस्तान में सियासी तापमान चढ़ा; सैन्य समर्थक आंतरिक असंतोष..
न्यू मैक्सिको में आई बाढ़।
- फोटो : PTI
ट्रंप प्रशासन से मांगी सहायता
गर्वनर लुजान ग्रिशम ने कहा कि संघीय सरकार संभवतः पुनर्वास प्रयासों के लिए 15 मिलियन डॉलर की अग्रिम राशि देगी। आने वाले महीनों में यह राशि 100 मिलियन डॉलर से भी ज़्यादा हो सकती है, क्योंकि रुइदोसो भविष्य में आने वाली बाढ़ों को कम करने और पुनर्निर्माण के प्रयासों में जुटा है।
2024 की बाढ़ के बाद से रुइदोसो ने अमेरिकी कृषि विभाग से धन प्राप्त किया, ताकि आपदा की तैयारी में सुधार किया जा सके। रुइदोसो की प्रवक्ता केरी ग्लैडेन ने कहा कि कुछ जगहों पर पानी रुका रहा और कुछ जगहों पर नहीं। यह बस पहाड़ से नीचे आया पानी का एक बहुत तेज बहाव था।
आभूषण तक बह गए
रुइदोसो ट्रेडिंग पोस्ट के मालिक अर्नोल्ड ड्यूक ने कीचड़ में अमेरिकी आभूषणों की खोदाई में बिताया। क्योंकि बाढ़ का पानी गोदाम में घुस गया था, जिसके कारण तीन कर्मचारियों को अपने सेलफोन और पर्स छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा। ड्यूक ने कहा कि यदि वे एक मिनट और रुक जाते तो मुझे नहीं पता कि वे बाहर निकल पाते या नहीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ में खोए 45,000 आभूषणों में से लगभग 4,000 आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। कंपनी के खुदरा स्टोर में बाढ़ नहीं आई थी।