फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यूयॉर्क में यहूदी धर्मस्थल के बाहर गोलीबारी, लगाए गए 'फलस्तीन की आजादी' के नारे; पुलिस हिरासत में आरोपी

Fri, 08 Dec 2023 08:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क

सार

अधिकारियों के अनुसार इस्राइली धर्मस्थल के बाहर गोलीबारी दोपहर के दो बजे के करीब हुई। पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में जाने के दौरान युवक ने 'फलस्तीन को मुक्त करो' के नारे भी लगाए। 
विज्ञापन
US Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू यॉर्क के ऊपरी हिस्से में गुरुवार को हनुक्का शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक व्यक्ति ने यहूदी धर्मस्थल के बाहर दो बार बंदूक से गोलीबारी की। इस दौरान उसने फलस्तीन की आजादी के नारे भी लगाए। हालांकि, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


आरोपी ने लगाए फलस्तीन की आजादी के नारे 
अधिकारियों के अनुसार इस्राइली धर्मस्थल के बाहर गोलीबारी दोपहर के दो बजे के करीब हुई। पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में जाने से पहले आरोपी ने 'फलस्तीन को मुक्त करो' के नारे भी लगाए।  पुलिस ने युवक की पहचान नहीं की, लेकिन राज्यपाल कैथी होचल ने बताया कि युवक की पहचान स्थानीय नागरिक के तौर पर की गई है। गोली चलने के 10 मिनट बाद एक राहगीर ने आरोपी से बातचीत की। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचते ही उसने अपनी बंदूक गिरा दी।

यह फायरिंग इस्राइल-हमास युद्ध के कारण गाजा में लगातार हो रहे हमले को देखते हुए की गई थी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच घृणा अपराध के तौर पर की जा रही है और इसमें किसी अन्य के शामिल होने की आशंका नहीं है। अल्बनी की मेयर केथी शीहन ने बताया कि जब गोली चली तब बच्चे इमारत के अंदर प्रीस्कूल में थे। राज्यपाल होचल ने बताया कि स्थिति को देखते हुए इलाके में लॉकडाउन लगाया गया और बाद में बच्चों को उनके माता-पिता के पास भेज दिया गया। राज्यपाल ने बताया कि न्यू यॉर्क नेशनल गार्ड और स्थानीय पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें