फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा एयरपोर्ट पर गोलीबारी, उड़ानें रोकी गईं, टर्मिनल भी किया गया बंद

Sun, 14 Aug 2022 01:01 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

फायरिंग के बाद कैनबरा हवाई अड्डे के टर्मिनल को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है और हवाईअड्डे पर स्थिति नियंत्रित है।   
विज्ञापन
कैनबरा एयरपोर्ट पर फायरिंग - फोटो : Twitter.com/CanberraAirport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा हवाई अड्डे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। फायरिंग के बाद उड़ानें रोक दी गई हैं और टर्मिनल को खाली करवा लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई है और इस समय हिरासत में लिया गया व्यक्ति ही घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। बयान में कहा गया है  कि कैनबरा हवाई अड्डे के टर्मिनल को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है और हवाईअड्डे पर स्थिति नियंत्रित है। 

विज्ञापन


सुरक्षा जांच में खड़े थे यात्री तभी हुई फायरिंग
यात्री एलिसन के अनुसार जब कुछ यात्री अपना बैग जांच करवा रही थी उसी समय अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। पीछे देखा तो एक शख्स छोटी पिस्तौल के साथ, कार ड्रॉप-ऑफ की ओर देख रहा था। इसके बाद कोई चिल्लाया नीचे उतरो, नीचे उतरो और हम वहां से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें