बोस्निया और हर्जेगोविना की स्थिति पर आज संयुक्त राष्ट्र में चर्चा हुई जिसमें भारत ने हिस्सा लिया। इस दौरान यूएन में भारत के स्थाई काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि यहां के हालात में सुधार इन नेताओं की आपसी बातचीत के बाद ही आ सकता है। इसके लिए एक दूसरे पर विश्वास और आपसी समझदारी दिखानी होगी।