फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: न्यूयॉर्क हाईवे पर टायर में खराबी के कारण चार्टर बस फिसलकर तटबंध से नीचे गिरी; दो की मौत, कई घायल

Fri, 22 Sep 2023 10:08 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क

सार

गवर्नर कैथी होचुल ने ने बताया कि बस के टायर में खराबी होने के कारण बस सड़क किनारे जा गिरी। इस हादसे में मरने वाले दो लोगों में हाई स्कूल के बैंड डायरेक्टर 43 वर्षीय जीना पेलेटियर और 77 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक बेट्रिस फरारी शामिल हैं।
विज्ञापन
Bus Accident - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू यॉर्क हाईवे पर स्कूली बच्चों को बैंड कैंप ले जा रही एक चार्टर बस फिसलकर तटबंध से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत तो अन्य घायल हो गए। यह बस उन कारवान में से एक थी, जो लॉन्ग आईलैंड के फार्मिंगडेल हाई स्कूल से मार्चिंग बैंड, कलर गार्ड और डांसरों को पूर्वोत्तर पेंसिलवेनिया के ग्रीले में एक कैंप की वार्षिक यात्रा पर ले जा रही थी। यह घटना तब घटी, तब बस अपने गणतव्य स्थान से महज 30 मिनट की दूरी पर थी। 
विज्ञापन


टायर में खराबी के कारण फिसल गई बस
गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि बस के टायर में खराबी होने के कारण यह सड़क किनारे जा गिरी। इस हादसे में मरने वाले दो लोगों में हाई स्कूल के बैंड डायरेक्टर 43 वर्षीय जीना पेलेटियर और 77 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक बेट्रिस फरारी शामिल हैं। फर्मिंगडेल स्कूल का 15 वर्षीय छात्र इस घटना के समय बस में सो रहा था। घटना के दौरान उसे जोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे उसकी नींद खुल गई। उसने बताया कि उसे ऐसा लगा जैसे उसने कोई सपना देखा हो। ऐसा महसूस हुआ जैसे की बस पलट रही है। 

बच्चे ने कहा, 'मेरे साथ बैठा हुआ बच्चा खून से लथपथ था, चारो तरफ खून ही खून था।' उसने बताया कि वह बस की खिड़की के सहारे बाहर निकला। इस हादसे में उसे केवल चोटें और खरोच लगी। बस से बाहर निकलने पर उसे उसका बैगपैक और खोया हुआ एक जूता मिला। 
विज्ञापन


गवर्नर होचुल ने बताया बस हाईवे के पूर्व और पश्चिम की ओर जाने वाली लेन के बीच एक खड़ी ढलान से 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में बस की छत उखड़ गई। सीढ़ी की मदद से बचावकर्मी बस की खिड़की तक पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि बस में सवार 40 छात्रों में कई नए छात्र भी थे। इस हादसे के बाद वार्षिक यात्रा पर जाने वाली अन्य बसें लॉन्ग आइलैंड वापस लौट आईं। क्षेत्रीय अस्पतालों में घायलों का इलाज कराया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें