फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री का इस्राइल दौरा: रणनीतिक संबंधों को समृद्ध बनाने पर जोर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे जयशंकर

Sun, 17 Oct 2021 10:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

भारत एवं इस्राइल जुलाई, 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाकर रणनीतिक संबंधों तक ले गए थे। 
विज्ञापन
इस्राइल पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर इस्राइल पहुंचे। इस दौरान वह भारत एवं इस्राइल के बीच द्विपक्षीय सहयोग के नये क्षेत्रों की संभावनाएं तलाशने के अलावा रणनीतिक संबंधों को और समृद्ध करने के लिए परस्पर रूपरेखा तैयार करने के लिए यहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। विदेश मंत्री के रूप में एस जयशंकर की यह पहली इस्राइल यात्रा है। 

विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान वह इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट तथा विदेश मंत्री येर लेपिड से मिलेंगे। विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, शालोम इस्राइल! मैं यहां अपनी पहली यात्रा पर पहुंचा हूं। एक शानदार यात्रा की उम्मीद है। 

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि इस्राइली चैंबर्स ऑफ कॉमर्स और इनोवेशन इकोसिस्टम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। भारत के साथ अधिक साझेदारी करने के लिए उनका उत्साह काफी सराहनीय है। आगे कहा कि कोरोना के बाद डिजिटल, स्वास्थ्य, कृषि और हरित विकास सहित अन्य प्राकृतिक क्षेत्रों के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन


वह इस्राइल के विद्वानों, कारोबारी जगत के उद्योगपतियों के साथ भी बैठक करेंगे एवं भारतीय यहूदी समुदाय के साथ संवाद भी करेंगे। विदेश मंत्री भारत के लिए ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर भी जायेंगे जो इस क्षेत्र में उसकी (भारत की) दीर्घकालिक उपस्थिति तथा इस क्षेत्र के इतिहास को आकार प्रदान करने में उसकी सकारात्मक भूमिका को प्रदर्शित करेगा। 

भारत एवं इस्राइल जुलाई, 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाकर रणनीतिक संबंधों तक ले गए थे। येरुशलम में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान देने वाले भारतीय शहीदों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ विदेश मंत्री का कार्यक्रम शुरू होगा। करीब 900 भारतीय सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी। यहां रामली और हाइफा उनके स्मारक मौजूद हैं। भारतीय सेना हर साल 23 सितंबर को भारतीय सैनिकों की याद में हाइफा डे के तौर पर मनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें