फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर बड़ा आरोप : पूर्व मैनेजर ने कहा- कंपनी का फोकस सुरक्षा पर नहीं; बताया कैसे गलत सूचनाओं को फैलने से रोक सकते

Wed, 06 Oct 2021 06:12 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, वॉशिंगटन

सार

फेसबुक की पूर्व प्रोडक्ट मैनेजर रहीं फ्रांसिस हौगेन ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों की सुरक्षा की बजाय फेसबुक का फोकस फायदा हासिल करने पर होता है।
विज्ञापन
फ्रांसिस हौगेन और मार्क जुकरबर्ग। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक की पूर्व डेटा साइंटिस्ट और मैनेजर रहीं फ्रांसिस हौगेन ने कंपनी प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। हौगेन ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों की सुरक्षा की बजाय फेसबुक का फोकस फायदा हासिल करने पर होता है। हौगेन ने कहा,'सरकार की कड़ी मॉनिटरिंग से कंपनी के गलत फैसलों को रोका जा सकता है। ऐसा होने पर न केवल बच्चों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव पर लगाम लगेगा, बल्कि गलत सूचनाओं से हो रही राजनीतिक हिंसा पर भी रोक लगाई जा सकती है।'   
विज्ञापन


हौगेन ने सीनेट के कंज्यूमर प्रोटेक्शन कॉमर्स सब कमेटी के सामने अपना पक्ष रखते हुए फेसबुक की काफी निंदा की। आरोप लगाया कि इंटरर्नल रिसर्च की रिपोर्ट के बावजूद कंपनी ने इंस्टाग्राम की नीतियों में बदलाव नहीं किया। हौगेन के मुताबिक, इंटरर्नल रिसर्च से मालूम चला था कि कंपनी की नीतियों से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। यही नहीं, गलत सूचनाओं और द्वेषपूर्ण कंटेंट को रोकने में भी कंपनी विफल रही।  

15 साल तक कई बड़ी कंपनियों के लिए काम किया
अयोवा की रहने वाली हौगेन की उम्र 37 साल है। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके अलावा मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। हौगेन ने 15 साल तक गूगल, पिंट्रेस्ट और येल्प जैसी कई टेक कंपिनयों में काम किया है। फेसबुक में उन्हें प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार पन्नों की रिपोर्ट कॉपी कर ली थी

फ्रांसिस हौगेन, फेसबुक की पूर्व मैनेजर - फोटो : सोशल मीडिया
हौगेन ने बताया कि उन्होंने नौकरी छोड़ने से पहले इंटरर्नल रिसर्च डॉक्यमेंट के 10 हजार पन्नों को कॉपी कर लिया था। इन्हीं रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए हैगेन ने अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश की है। हौगेन ने कमेटी को फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है इसके बारे में कई तरह के सुझाव भी दिए।

हौगेन ने और क्या कहा?
  • फेसबुक का उत्पाद बच्चों के लिए हानिकारक है। ये लोगों को बांटने और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहा। 
  • कंपनी प्रबंधन को मालूम है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, लेकिन वो आर्थिक फायदों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। 
  • सरकार की कार्रवाई की जरूरत है। बगैर इसके इस समस्या से निजात नहीं पाया जा सकता है। 
मार्क जुकरबर्ग ने दिया जवाब
हौगेन के इस बयान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुबरबर्ग ने कंपनियों के कर्मचारियों के लिए एक नोट जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा,'आप सभी जानते हैं कि हम फायदे से ज्यादा अपने यूजर्स का ख्याल रखते हैं। मुझे लगता है कि किसी को भी गलत तरीके से तैयार की गई कंपनी की तस्वीर पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। ' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें