फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के सिख बने जसवीर सिंह

Mon, 03 Apr 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
जसवीर सिंह
विज्ञापन
लंदन के वकील जसवीर सिंह को ब्रिटेन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर (OBE) सम्मान से सम्मानित किया गया। ये सम्मान पाने वाले जसवीर दुनिया के सबसे कम उम्र के सिख हैं। जसवीर को मिला ये सम्मान ब्रिटेन में सिख समुदाय के योगदान को दर्शाता है। 
विज्ञापन


जसवीर लंदन में ही पैदा हुए और वहीं पले बढ़े। लेकिन उनके पूर्वजों के तार पंजाब के दोआबा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। सम्मान मिलने पर कहा कि मुझे ये सम्मान मिलने पर मैं गर्व का अनुभव कर रहा हूं। इस सम्मान के मिलने पर मैं थोड़ा हैरान तो हूं लेकिन साथ ही मुझे इस बात की खुशी भी है कि पिछले 7 सालों से सामाजिक एकता और समुदायों के विश्वास पर किया गया मेरा काम सराहा गया। 

जसवीर सिंह सिटी सिख संगठन के संस्थापक अध्यक्ष है। इसके अवाला वो फेथ फोरम ऑफ लंदन के भी अध्यक्ष हैं। ये संगठन लंदन में 9 समुदायों के हितों की रक्षा करती है। इन समुदायों में ईसाई, मुस्लिम, यहूदी, हिंदू, सिख, बुध, जैन, पारसी और बहा शामिल हैं। 
विज्ञापन


सिंह ने आगे बताया कि हमारा संगठन कई राष्ट्रव्यापी परियोजनाओं पर काम कर रही है जिसमें भारत के विभाजन से पहले, विभाजन के समय और विभाजन के बाद और वर्तमान समय में ब्रिटेन में मौजूद हिंदू, सिक्ख और मुस्लिम समुदायों के बीच के रिश्ते शामिल हैं। 

सिटी सिक्ख की स्थापना 2010 में सेंट्रल लंदन और उसके आसपास काम करने वाले युवा सिख पेशेवरों द्वारा की गई थी। जसवीर ने बताया कि शुरुआत में ये एक पेशेवर नेटवर्किंग संगठन था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें