फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में आम चुनाव संपन्न, चौथी बार चांसलर बनीं एंजेला मर्केल

Mon, 25 Sep 2017 04:43 AM IST
agency, Berlin
विज्ञापन
एंजेला मर्केल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जर्मनी में रविवार को संपन्न आम चुनाव में चांसलर एंजेला मर्केल चौथी बार चुनाव जीत गईं लेकिन संसद में पहली बार उपस्थिति दर्ज कराने वाली धुर दक्षिणपंथी एएफडी पार्टी ने उनकी जीत की खुशी को फीका कर दिया है। 
विज्ञापन


सत्ता में 12 वर्षों बाद वापसी करने वाली मर्केल ने अपने ज्यादातर प्रचार अभियान में दहाई अंक की बढ़त बनाई। एक्जिट पोल के मुताबिक, इसी वजह से उनकी कंजर्वेअिव क्रिश्चियन यूनियन (सीडीयू) ब्लॉक ने लगभग 33 फीसदी वोट बटोरे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और सोशल डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार मार्टिन स्कल्ज उनसे काफी पीछे रहे और स्कल्ज को 20-21 फीसदी वोट से ही संतोष करना पड़ा। 

लेकिन जर्मनी के इतिहास में पहली बार मुस्लिम विरोधी, आव्रजन-विरोधी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) 13 फीसदी वोट पर कब्जा पाकर देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जिन सीटों पर एएफडी की जीत सुनिश्चित हो गई है, उनके बारे में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह जर्मन रिपब्लिक के इतिहास में ‘वाटरशेड मोमेंट’ को दर्शाता है।
विज्ञापन


सरकारी टेलीविजन पर जैसे-जैसे चुनाव नतीजे घोषित हो रहे थे, बर्लिन स्थित पार्टी मुख्यालय में जुटे इसके समर्थक खुशी से चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे थे। कई समर्थक जर्मनी का राष्ट्रगान मिलकर गाने लगे। धुर दक्षिणपंथी फ्रेंच नेशनल फ्रंट और ब्रिटेन की यूकेआईपी के साथ मिलकर बनी महज चार वर्ष पुरानी इस राष्ट्रवादी पार्टी के परिणामों ने जर्मनी के मुख्य दलों को चौंका दिया है। अब इसके सदस्य बंडेस्टैड के निचले सदन में विपक्षी की बेंच पर बैठकर देश के हितों पर अपना नजरिया दे सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें