फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन ट्रेन हमला: गिरफ्तार किये गये 6 संदिग्धों में 2 लोग रिहा

Fri, 22 Sep 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
- फोटो : AP
विज्ञापन
लंदन हमले में पिछले हफ्ते पकड़े गए 6 लोगों में से 2 लोगों को बिना किसी चार्ज के रिहा कर दिया गया। ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक बाकी के 4 लोग हिरासत में हैं। रिहा किया गये एक शख्स की उम्र  21 साल है, और वह सीरिया से है। उसे पिछले हफ्ते शनिवार को वेस्ट लंदन के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट के सामने से हिरासत में लिया गया था। 
विज्ञापन


पढ़ें: लंदन हमले के बाद ट्रंप ने किया ट्वीट हमें और एक्टिव होने की जरूरत है,थेरेसा मे को लिया निशाने पर

इस हमले में रिहा किये गये दूसरे शख्स की उम्र  48 साल है जिसे बुधवार को न्यूपोर्ट वाल्स से हिरासत में लिया गया था।  आपको बता दें कि लंदन में पार्सन ग्रीन स्टेशन पर एक ट्रेन में धमाका हुआ था जिसमें करीब 30 लोग घायल हुए थे।

पढ़ें: लंदन धमाके पर बोले ट्रंप- बीमार और पागल लोगों ने किया हमला, इन्हें इंटरनेट से दूर रखें

संदिग्धों में 18 साल का एक युवक भी शामिल था जिसे शनिवार को इंग्लिश चैनल पोर्ट ऑफ डोवर से गिरफ्तार किया गया था। दो लोगों को न्यूपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और एक 17 साल के युवक को वेस्ट लंदन से हिरासत में लिया गया था। किसी भी संदिग्ध पर चार्ज नहीं लगाये गये हैं और उनके नामों के बारे में जानकारी नहीं दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें