अमेरिका की धमकियों के बाद भी पाकिस्तान का आतंक कायम है। यह देश पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक है, जहां हमले का रिस्क सीरिया से कई गुना अधिक है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आतंकवाद का सबसे बड़ा हिमायती पाकिस्तान दुनिया में आतंकवाद फैलाने के लिए सीरिया से तीन गुना ज्यादा जिम्मेदार है। पाकिस्तान मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्ट्रैटेजिक फोरसाइट ग्रुप (एसएफजी) के साझा अध्ययन के बाद ये रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट का शीर्षक 'ह्यूमन एट रिस्क- ग्लोबल टेरर थ्रेट इंडिकेट' है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान में सबसे अधिक आतंकी संगठन हैं। जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा वैश्विक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। रिपोर्ट में पाकिस्तान को आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाह देने वाले देशों की सूची में प्रथम स्थान पर रखा गया है। लश्कर-ए-तैयबा के अलावा अफगान तालीबान को भी बड़ा खतरा बताया गया है।