फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में बैंकिंग ऐप छुड़ा रहा है लोगों की जुए की लत, बड़ी बैंकों से ऐसा करने की अपील

Mon, 08 Oct 2018 11:59 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डैनी चीथम अपनी मां के साथ - फोटो : BBC
विज्ञापन
ब्रिटेन में हजारों लोगों ने जुए की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ मोबाइल पर चलने वाले दो बैंकों की एक नई सेवा के लिए साइन अप किया है। यह बैंकिग एप जुआरियों की मदद के लिए डिजाइन किए गए हैं। जुए की लत से परेशान रहे एक व्यक्ति का कहना है कि इन बैंक की ऐप्स पर उपलब्ध "जुआ को ब्लॉक करें" के विकल्प की वजह से वह अपनी लत को छुटकारा पा सका।
विज्ञापन


इंग्लैंड में रहनेवाले डैनी चीथम सुबह 4 बजे उठते और जुए के लिए दांव लगाते थे। इसके बाद तैयार होकर नौकरी पर जाते थे। आठ साल तक यही उनकी दिनचर्या थी। इंग्लैंड में सट्टा लगाने वाले बुकी नौकरीपेशा लोगों के लिए सुबह-सुबह ही बेटिंग (दांव लगाना) शुरू कर देते हैं।

बड़ी विचित्र बात है कि 29 साल के डैनी को फुटबॉल पसंद नहीं है। फिर भी डैनी इसी खेल पर ज्यादा दांव लगाते थे। जुए की लत के कारण डैनी ने आठ साल के दौरान 50 लाख रुपए गंवा दिए। फिर भी उसकी लत नहीं छूट रही थी। जिसके फलस्वरूप डैनी डिप्रेशन का शिकार हो गए।
विज्ञापन


बैंकिंग ऐप से छूटी 8 साल पुरानी जुए की लत

डैनी ने मोंजो बैंक में ऑनलाइन खाता खोला। 2015 में शुरू हुए इस बैंक की भौतिक रूप से कोई शाखा नहीं है। इसमें मोबाइल के जरिए सारे काम किए जा सकते हैं। बैंक के ऐप में जुए के लिए बेटिंग को ब्लॉक करने का भी विकल्प है। इसे चालू करने के बाद ऐप बेटिंग के लिए किए जाने वाले किसी भी भुगतान को खुद ब्लॉक कर देता है।

अगर खाताधारक जुए की लत की वजह से बेटिंग में पैसा लगाने से खुद को नहीं रोक पाए, तो यह ऐप उस ट्रांजैक्शन को ही रोक देता है। इस ऐप के कारण डैनी की बेटिंग की लत अब पूरी तरह छूट गई है।

जुए की लत से छुटकारा पाने वाले डैनी अकेले शख्स नहीं हैं। मोंजो बैंक के सीईओ टॉम ब्लॉमफील्ड का कहना है कि ग्राहकों की मांग पर ही ऐप में इस विकल्प को शुरू किया गया है। अभी तक 25,000 लोग ऐप में इस विकल्प को चुन चुके हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड में 4.3 लाख लोग रोज जुआ खेलते हैं

इनमें 8,000 ऐसे हैं जो पहले रोजाना दांव लगाते थे। ऐप के कारण इनकी बेटिंग 70 फीसदी तक कम हो गई है। मोंजो की तरह ही एक और बैंक है स्टारलिंग, जो सिर्फ मोबाइल पर ही काम करता है। इसने जून में जुए को रोकने वाला एप लांच किया था। अभी तक 20,000 लोग इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर चुके हैं।

इंग्लैंड में जुए को नियंत्रित करने के लिए गैंबलिंग कमीशन भी है।

इंग्लैंड में जुए की लत

* इंग्लैंड में 4.3 लाख लोग रोज जुआ खेलते हैं।

* 20 लाख लोगों पर जुए की लत पकड़ने का खतरा मंडरा रहा है।

* जुए के कारण कर्ज में डूबने, रिश्ते टूटने की घटनाएं और अपराध बढ़ रहे हैं।

जुए की लत दूर करने में छोटे बैंकों की सफलता को देखकर बड़े बैंकों को भी ऐसा करने के लिए कहा जा रहा है।

इंग्लैंड के रॉयल कॉलेज ऑफ साइकियाट्रिस्ट्स ने एचएसबीसी, आरबीएस, बार्कलेज और लॉयड्स जैसे बड़े बैंकों से ऐसी ही सेवा शुरू करने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें