एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के लिए इतनी बड़ी बोली लगाई कि कंपनी उसे अस्वीकार ही नहीं कर पाई। वहीं एलन मस्क ट्विटर को खरीदने से पहले से ही फ्री स्पीच के पक्षधर बने हुए हैं और बार-बार इसके बारे में बात भी करते रहे हैं।
क्या था हंटर विवाद
2019 में एक अज्ञात व्यक्ति एक लैपटॉप मरम्मत के लिए दुकान पर लाता है। उस लैपटॉप से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर के खुले कई बड़े राज खुले थे। इस लैपटॉप से ट्रंप से जुड़े इमेल, ड्रग्स लेने के साथ महिलाओं के संबंध की बात भी सामने आई थी। इसके बाद 2020 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक स्टोरी न्यू यॉर्क पोस्ट में छपी थी। साथ ही इस स्टोरी से जुड़ी कई बात ट्विटर और फेसबुक पर पब्लिश की गई थीं। हालांकि ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए पोस्ट को संस्पेंड कर दिया था। उस समय विजया गड्डे ही लीगल थी।