भारत के सिक्किम में तीन दिन पहले महसूस किए गए थे झटके
भारत के सिक्किम राज्य में भी तीन दिन पहले पांच जनवरी को तड़के भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया था कि सिक्किम के रवंगला से 12 किलोमीटर उत्तर में बुधवार सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके तड़के 3.01 बजे महसूस किए गए।
नए साल के पहले दिन उत्तरी पाकिस्तान में आया था भूकंप
नए साल के पहले दिन शनिवार एक जनवरी को पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुछ हिस्सों में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह झटके प्रांत की राजधानी पेशावर तक महसूस हुए थे। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर शाम करीब 6.15 बजे आया था। इस भूकंप से प्रभावित इलाकों में स्वात, पेशावर, लोअर दीर, स्वाबी, नौशेरा, चित्राल, मर्दन, बाजौर, मलकंद, पब्बी, अकोरा, इस्लामाबाद राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्र शामिल रहे।