विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर एक दिवसीय यात्रा पर कतर पहुंचे हैं। एक दिवसीय यात्रा के दौरान जयशंकर कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच कई अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी।
व्यापार, निवेध और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर भारत कतर के साथ बातचीत करेगा। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर एक दिवसीय यात्रा पर कतर की राजधानी दोहा पहुंच चुके हैं। जयशंकर कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बातचीत करेंगे। बता दें कि कतर के प्रधानमंत्री विदेश मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। दोहा पहुंचने के बाद कतर के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल महामहिम श्री इब्राहिम फखरू ने हवाई अड्डे पर डॉ जयशंकर का स्वागत किया।
अल थानी से मिलकर बहुत खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महामहिम अमीर और उन्हें शुभकामना संदेश भी दिए।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को रिहाई के बाद यात्रा
जयशंकर ने कहा, भारत-कतर संबंधों को और बेहतर बनाने और आपसी हितों के मुद्दों पर निरंतर बातचीत की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि जयशंकर की यह यात्रा कतर द्वारा आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को रिहा करने के साढ़े चार महीने बाद हो रही है, जिन्हें अगस्त 2022 में गिरफ्तार किए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई थी।