फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: 'भारत में गत 10 साल में हर साल 8 नए एयरपोर्ट बने'; पर्थ पहुंचे जयशंकर PM मोदी के नेतृत्व पर भी बोले

Sat, 10 Feb 2024 04:27 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। पर्थ में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि गत लगभग एक दशक में तेज विकास का एक ठोस प्रमाण हर साल आठ एयरपोर्ट का निर्माण है। उन्होंने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर भी बात की।
विज्ञापन
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। पर्थ में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कोरोना महामारी (COVID) के दौर में भारत में हुई सकारात्मक पहल और गरीबों को मुफ्त राशन जैसी योजनाएं गिनाते हुए कहा कि कोरोना से उबरने में प्रोत्साहन की अहम भूमिका रही। विदेश मंत्री ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही थी, उस समय भारत में सभी के मन में एक ही बात और भावना थी, किसी भी सूरत में इस संकट के समय को पीछे छोड़ना है। उन्होंने बीते एक दशक में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक रास्ता खोजने की जनभावना
डॉ जयशंकर ने कहा, कोविड-19 के दौरान, कई लोगों ने अपने घरों से काम (Work From Home) किया, लेकिन भारत में कर्मचारियों ने हर दिन कार्यालय जाकर तीन शिफ्ट में काम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से उबरने के लिए देश में एक अभियान छिड़ा था। एक जनभावना थी कि हमें इस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक रास्ता खोजना होगा। हम अपने लोगों को निराश नहीं कर सकते। विदेश मंत्री ने कहा कि कई देशों के पास भव्य दृष्टिकोण और बड़े बयान हो सकते हैं। दुनिया और भारत में एक बहुत महत्वपूर्ण अंतर यह है कि सबसे बड़ा विजन सबसे छोटा विवरण बन गया। समाज के अंतिम छोर तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन

विदेश मंत्री ऑस्ट्रेलिया की संसद में जनता की आवाज बने भारतवंशियों से मिले

ऑस्ट्रेलिया में सांसदों के साथ विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर - फोटो : ANI
भारत में पीएम मोदी के कार्यकाल में तेज गति से अभूतपूर्व विकास के दावे करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, पिछले 10 वर्षों में हर साल 8 नए हवाई अड्डे बने हैं। हर दो साल में तीन शहरों को मेट्रो मिली है। हर दिन 30 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways) बनाए जा रहे हैं। देश में शिक्षा के मोर्चे पर भी उल्लेखनीय काम करने का दावा करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, हर दिन, 2 नए कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कई और योजनाओं का भी जिक्र किया।



सरकार की तरफ से कराए जाने वाले राशन वितरण का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, भारत आज अपनी दो-तिहाई आबादी को पोषण प्रदान करने की स्थिति में पहुंच गया है। आयुष्मान भारत योजना की तरफ संकेत करते हुए उन्होंने कहा, हम एक ऐसे देश हैं, जहां नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं इन समस्याओं का सामना सबसे विकसित देश भी करते हैं। प्रत्येक विकसित देश में ऐसे लोग होते हैं जो पीछे छूट जाते हैं, लेकिन भारत में बड़े पैमाने पर लोगों को लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें