फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: अमेरिकी चुनाव में अवैध अप्रवासी बने मुद्दा, ट्रंप का एलान- सरकार बनने पर आव्रजन पर लगाएंगे रोक

Tue, 28 Nov 2023 08:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप सरकार के पूर्व पांच अधिकारी और सहयोगियों ने ट्रंप की अप्रवासियों के खिलाफ जीरो टोलेरेंस की नीति को लेकर चिंता जाहिर की है। 
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में 2024 में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि पूर्व में अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रवासियों पर कड़ा रुख अपनाया था। ट्रंप की नीतियों के चलते कई अवैध अप्रवासी परिवारों को अलग होना पड़ा था, जिसे लेकर ट्रंप की खूब आलोचना भी हुई थी। इस बार भी ट्रंप अप्रवासियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की बात कर रहे हैं लेकिन उनके संभावित सहयोगी इसे लेकर अभी से चिंतित नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप की जीरो टोलेरेंस की नीति ने सहयोगियों की बढ़ाई चिंता
बता दें कि ट्रंप सरकार के पूर्व पांच अधिकारी और सहयोगियों ने ट्रंप की अवैध अप्रवासियों के खिलाफ जीरो टोलेरेंस की नीति को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि इस नीति को लेकर उन्हें जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। ट्रंप की पूर्व की सरकार में अप्रवासी मामलों के अधिकारी रहे टॉम होमैन का कहना है कि अप्रवासियों के मामले में जीरो टोलेरेंस की नीति के चलते कई परिवारों को अलग होने का दंश झेलना पड़ा था, जिससे खूब हंगामा हुआ था। ऐसे में बेहतर होगा कि कार्रवाई के दौरान सभी अप्रवासियों को रिहायशी सेंटर में एक साथ रखा जाए और इस दौरान उनके मामलों की सुनवाई हो। 

2024 के चुनाव में अवैध अप्रवासी बने अहम मुद्दा
बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप प्रमुख उम्मीदवार हैं, जो अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को चुनौती दे सकते हैं। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार में सीमा सुरक्षा और अवैध अप्रवासियों को बड़ा मुद्दा बनाया है। ट्रंप अपने 2017-2021 तक के कार्यकाल में वैध और अवैध अप्रवासियों दोनों के खिलाफ सख्त रहे। अपने हालिया इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा है कि 'मैं लोगों को रोकूंगा, जो हजारों की संख्या में आ रहे हैं। जब वह सुनते हैं कि उनके परिवारों को अलग कर दिया जाएगा तो वह सोचते हैं कि ना आना ही बेहतर है और वह नहीं आते।'
विज्ञापन


वहीं सत्ताधारी पार्टी डेमोक्रेट्स अप्रवासियों के खिलाफ ट्रंप की नीतियों को कट्टरपंथी और अमानवीय बता रही है। वहीं नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन भी ट्रंप के एलान से चौंकन्ने हो गए हैं और वह इस मुद्दे पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका में अवैध अप्रवासी बड़ा मुद्दा बनते जा रहे हैं। अमेरिका के दक्षिण पश्चिम बॉर्डर से बड़े पैमाने पर अप्रवासी अवैध रूप से अमेरिका पहुंच रहे हैं। ट्रंप के शासनकाल में अवैध अप्रवासियों के परिवारों को अलग कर दिया गया था और माता-पिता को अवैध रूप से अमेरिका आने के लिए जहां जेल में डाल दिया गया, वहीं उनके बच्चों को शेल्टर होम में रखा गया। साथ ही ट्रंप वैध रूप से अमेरिका आने वाले अप्रवासियों के लिए भी नियम कड़े करने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें