फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: क्या यूक्रेनी राष्ट्रपति को सहायता रुकने का सताया डर? डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बातचीत

Sat, 20 Jul 2024 10:21 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी नेता ने पिछले शनिवार को मेरे ऊपर हुए हमले की निंदा की। साथ ही इस कठिन समय में अमेरिकी लोगों के एकता की भावना से एकजुट होने की बात कही।
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक-दूसरे से फोन पर बातचीत की। इस दौरान ट्रंप ने यूक्रेन में संघर्ष को खत्म करने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने यह भी वादा किया कि राष्ट्रपति बनने पर वह दुनिया में शांति लाएंगे।

विज्ञापन


ट्रंप ने बातचीत होने की जानकारी शुक्रवार को ट्रुथ सोशल पर दी। उन्होंने कहा कि बातचीत बहुत अच्छी हुई। यूक्रेनी नेता ने हाल ही में हुए हमले की निंदा की है तथा मिल्वौकी में सफल रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के लिए बधाई दी है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, 'उन्होंने (जेलेंस्की) पिछले शनिवार को मेरे ऊपर हुए हमले की निंदा की। साथ ही इस कठिन समय में अमेरिकी लोगों के एकता की भावना से एकजुट होने की बात कही।'

दुनिया में शांति लाऊंगा
उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की के फोन पर बात करने की सराहना करता हूं। मैं अमेरिका के आपके अगले राष्ट्रपति के रूप में, दुनिया में शांति लाऊंगा और उस युद्ध को समाप्त करूंगा, जिसने इतने सारे लोगों की जान ले ली है और अनगिनत निर्दोष परिवारों को तबाह कर दिया है। दोनों पक्ष एक साथ आने और एक समझौते पर बातचीत करने में सक्षम होंगे जो हिंसा को समाप्त करेगा और समृद्धि की ओर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा।'
विज्ञापन


बता दें, 27 जून को प्राथमिक बहस से पहले ट्रंप ने वादा किया था कि अगर वह फिर से राष्ट्रपति बनते हैं तो वह पद संभालने से पहले युद्ध को समाप्त करवाएंगे। 

हमारे देश की स्वतंत्रता...: जेलेंस्की
वहीं, जेलेंस्की ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर ट्रंप को उनके नामांकन की बधाई दी और पेंसिल्वेनिया में उन पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, 'मैंने फोन पर बातचीत के दौरान उनके भविष्य के लिए शक्ति और सुरक्षा की कामना की। मैंने हमारे देश की स्वतंत्रता और रक्षा के लिए महत्वपूर्ण द्विदलीय और द्विसदनीय अमेरिकी समर्थन का उल्लेख किया।'

हर कोई कर रहा नवंबर का इंतजार
पिछले हफ्ते जब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका आए थे, तब उन्होंने कहा कि पुतिन सहित हर कोई नवंबर का इंतजार कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बाइडन और ट्रंप बहुत अलग हैं, लेकिन दोनों लोकतंत्र का समर्थन करते हैं और पुतिन दोनों से नफरत करेंगे।

यूक्रेन को डरा रहा ये डर
यूक्रेन इस बात को लेकर परेशान है कि ट्रंप के अभियान के बढ़ने और बाइडन के लड़खड़ाने के कारण देश अमेरिका का महत्वपूर्ण समर्थन खो सकता है। ट्रंप की सार्वजनिक टिप्पणियां यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिका के समर्थन की आलोचना करने और उसका समर्थन करने के बीच बदलती रही हैं, जबकि उनके साथी जेडी वैंस 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य और वित्तीय सहायता को रोकने के रिपब्लिकन प्रयासों के नेता रहे हैं।

क्या सहायता देना रहेगा बरकरार?
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक संकेत दिया था कि अमेरिका भविष्य में यूक्रेन को सहायता देना बंद कर सकता है। दरअसल, जब उनसे पूछा गया था कि क्या डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर यूक्रेन को सहायता देना जारी रहेगा, इस पर ब्लिंकन ने कहा, 'इसलिए हमने कई काम किए हैं, और देखिए हर प्रशासन के पास अपनी नीतियां तय करने का अवसर होता है। हम भविष्य को सीमित नहीं कर सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें