फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: अफगानिस्तान से सेना हटाने को लेकर आगबबूला हुए ट्रंप, अमेरिकी टॉप जनरल को कहे अपशब्द

Sun, 05 Dec 2021 02:04 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान के हालात को लेकर वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की भी आलोचना कर चुके हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना हटाए जाने को लेकर एक बार फिर से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी भड़ास निकाली। ट्रंप इतने क्रोधित हो गए कि वे अमेरिकी सेना के 'ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ' जनरल मिले को अपशब्द कहते हुए एक नंबर का बेवकूफ बता दिया। ट्रंप ने कहा कि जनरल मिले ने मुझे कहा कि अमेरिकी हथियार को हमने अफगानिस्तान में ही छोड़ दिया इसके बाद ही मुझे एहसास हुआ कि वह सबसे बड़ा बेवकूफ है। 

विज्ञापन


ट्रंप वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की कर चुके हैं आलोचना
ट्रंप अफगानिस्तान के हालात को लेकर वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की कड़ी आलोचना कर चुके हैं। ट्रंप ने लोगों से पूछा था कि वे अब भी उन्हें याद करते हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से ही तालिबान ने कहर बरपाया हुआ है। तालिबानी कब्जे के बाद ट्रंप ने कहा था कि काबुल का पतन अमेरिकी इतिहास में बड़ी हार के तौर पर दर्ज होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, जो बाइडन ने अफगानिस्तान के साथ जो किया है वो महान है। यह एक बड़ी हार के तौर पर अमेरिका के इतिहास में दर्ज होगा।  

जनरल मार्क मिले ने 20 वर्ष की जंग को ‘रणनीतिक नाकामी’ बताया था
अफगानिस्तान से सैन्य वापसी पर अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में पहली गवाही के दौरान शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल मार्क मिले ने 20 वर्ष की जंग को ‘रणनीतिक नाकामी’ बताया है। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को रोकने के लिए अमेरिका को कुछ हजार सैनिक ही वहां तैनात रखने चाहिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें