फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमिनिका: खराब स्वास्थ्य के आधार पर मेहुल चोकसी को मिली हाईकोर्ट से जमानत

Mon, 12 Jul 2021 09:11 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चोकसी भारत से फरार होने के बाद 2018 से एंटीगुआ एंड बारबुडा में रह रहा था और बाद में वहां से लापता हो गया था। उसे अवैध प्रवेश के लिए 23 मई को पड़ोसी देश डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। डोमिनिका के आव्रजन मंत्रालय ने उसे प्रतिबंधित आव्रजक घोषित कर दिया। वह पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में वांछित है।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी (फाइल फोटो) - फोटो : Dominica NewsOnline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमिनिका की हाईकोर्ट ने सोमवार को भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की ओर से चिकित्सकीय आधार पर दायर की गई जमानत याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने स्वास्थ्य आधार पर उसे एंटीगुआ और बारबुडा की यात्रा करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि, अदालत ने कहा है कि जमानत केवल और केवल एंटीहुआ में इलाज कराने के लिए दी गई है। यह जमानत तब तक के लिए दी गई है जब यह प्रमाणित नहीं हो जाता कि वह यात्रा करने के लिए स्वस्थ है, इसके बाद उसे डोमिनिका लौटना होगा।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मेहुल चोकसी ने तंत्रिका संबंधी (न्यूरोलॉजिकल) स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त होने और इसका इलाज डोमिनिका में उपलब्ध नहीं होने को आधार बनाकर अपनी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए याचिका दाखिल की थी। इसके अलावा उसने इस याचिका पर जल्द सुनवाई करने का भी आग्रह किया था, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। पहले इस याचिका पर सुनवाई 23 जुलाई को होनी थी। उल्लेखनीय है कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें