लास वेगास से एक बड़ी हैरान और दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एयर कनाडा ने मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत की है। एक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि किस तरह उसके और उसके दिव्यांग पति, जो चल नहीं सकता, के साथ व्यवहार किया गया। दिव्यांग शख्स को खुद को घिसट घिसटकर विमान से नीचे उतरने को मजबूर होना पड़ा।
एक दंपत्ति अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए अगस्त में लास वेगास गए थे। वहां उन्हें एयर कनाडा के एक विमान से नीचे उतरना था। इसपर महिला ने अपने दिव्यांग पति के लिए व्हीलचेयर मांगी। इस पर अटेंडेंट ने मना कर दिया कि व्हीलचेयर तो नहीं मिल पाएगी। बता दें, शख्स को स्पास्टिक सेरेब्रल पाल्सी है, जिसकी वजह से उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत पड़ती है।
अटेंडेंट ने जोर देकर कहा...
नहीं की गई कोई मदद
इसके बाद भी दंपत्ति की कोई मदद नहीं की गई। हालांकि, अंत में हॉजिंस ने फैसला लिया कि वह खुद ही विमान से उतरने की कोशिश करेंगे। उन्हें अपने शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत का उपयोग करने और उन्हें 12 सीढ़ियों से खुद को घिसटकर उतरने को मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं, शख्स की पत्नी ने उनके पैरों को पकड़ रखा था।
शख्स ने बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उनसे दूसरी बार उतरने को कहा, इसलिए वह उठे और अपनी पत्नी से कहा, 'मेरे पैर उठाओ और मैंने खुद को घिसटते हुए विमान से उतरना शुरू कर दिया।’
उन्होंने कहा, 'हमें विमान से उतारने के लिए एक दर्जन लोगों की अजीब सी निगाहों से होकर गुजरना पड़ा। कुछ लोगों ने दूर से देखा और कुछ शर्म से देख रहे थे। मेरे पति के मानवाधिकारों को कुचल दिया गया और एयर कनाडा ने हमें जवाब नहीं दिया।’