फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hungary: पीएम ओर्बान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, इस्तीफे की मांग; सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन

Sun, 07 Apr 2024 08:28 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट

सार

प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान और सरकारी की नीतियों के खिलाफ हंगरी के बुडपेस्ट शहर में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरें। इस दौरान लोगों ने हम डरे हुए नहीं को जोरदार नारे लगाएं। 
विज्ञापन
हंगरी के बुडापेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंगरी के बुडापेस्ट शहर में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, भीड़ का यह जमावड़ा प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान के प्रशासन के खिलाफ था। शनिवार को विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सरकारी के पूर्व सहयोगी पीटर मग्यार ने किया। अप्रभावी राजनीतिक विरोध से निराश रूढ़िवादी और उदार हंगेरियाई लोगों को एक साथ लाने के उद्देश्य से पीटर मग्यार ने विशाल चौराहे पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। 
विज्ञापन

 
ओर्बान से इस्तीफे की मांग, हम डरे हुए नहीं के लगे नारे
अपने संबोधन में पीटर मग्यार ने कहा कि कदम दर कदम हम अपनी मातृभूमि वापस ले रहे हैं। एक नया देश, एक संप्रभु, आधुनिक और यूरोपीय हंगरी का निर्माण कर रहे हैं। इस दौरान भीड़ ने 'ओर्बान इस्तीफा दो और हम डरे हुए नहीं है' के जमकर नारे लगाएं। इस दौरान कई लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लिए हुए थे। फरवरी माह में मग्यार सरकार के करीबी बन गए और इस दौरान ओर्बान के प्रशासन के आंतरिक कामकाज के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की। जिसके बाद से वो ओर्बान प्रशासन के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
मग्यार की रिकॉर्डिंग में सामने आए थे अहम खुलासे
जनवरी 2023 की अपने पूर्व पत्नी वर्गा से की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग को उन्होंने मार्च में पोस्ट की। जिसमें बताया कि कैसे ओर्बान के कैबिनेट प्रमुख एंटल रोगन के सहयोगियों ने न्याय मंत्रालय के पूर्व राज्य सचिव पाल वोल्नर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन फाइलों के साथ छेड़छाड़ करने का कोशिश की। एक मीडिया रिपोर्ट में मुताबिक, वर्गा कहती है कि उन्होंने अभियोजकों को सुझाव दिया कि क्या हटाया जाना चाहिए।  

ओर्बान के राजनीतिक चुनौती बनकर उभरे पीटर मग्यार
वर्गा के साथ मग्यार के तलाक और कई राज्य फर्मों में उनकी नौकरियां छूट जाने के कारण हंगरी की सरकार ने उन्हें एक अवसरवादी के तौर पर प्रचारित किया। हालांकि, जून में यूरोपीय विधायी चुनावों से पहले मग्यार की बढ़ती लोकप्रियता ओर्बान के लिए एक राजनीतिक चुनौती बनती जा रही है। गौरतलब है कि फरवरी माह में एक दुष्कर्म कांड भी सामने आया था, जिसमें प्रधानमंत्री के दो मुख्य राजनीतिक समर्थकों, वर्गा और पूर्व राष्ट्रपति को पद से हटा दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें