ई-कॉमर्स कंपनी का वीडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
ई-कॉमर्स कंपनियों के ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें डिलीवरी ब्वॉय की एक छोटी सी गलती के कारण कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। पूर्व में कुछ ऐसे वीडियो वायरल भी हुए हैं। एक वीडियो में डिलीवरी ब्वॉय को खाना चुराते हुए देखा गया था तो एक में डिलीवरी ब्वॉय घर के बाहर टॉयलेट करता हुआ दिखाई दिया था, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, वह इन सभी मामलों से अलग है।
यह वीडियो एक प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स कंपनी का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला डिलीवॅरी ब्वॉय की वैन से चुपचार बाहर निकलती है और सड़क पार करते हुए चली जाती है। वैन के अंदर एक और युवक खड़ा दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो अमेरिका के फ्लोरिड के टाम्पा का है। बताया जा रहा है कि यह क्लिप जुलाई, 2019 की है, जिसे अब तक 12 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
नौकरी से निकाला गया डिलीवरी ब्वॉय
वीडियो के वायरल होने के बाद कंपनी का बयान सामने आया है। कंपनी की प्रवक्ता मारिया बोशेट्ठी ने बताया कि यह वीडिया हमारे डिलीवरी पार्टनर और ड्राइवरों के उच्च मानकों को नहीं दर्शाता है। डिलीवरी वैन में अवैध व्यक्तियों का प्रवेश हमारे नियमों के खिलाफ है। आगे उन्होंने कहा कि यह डिलीवरी मैन लंबे समय से हमारे साथ काम नहीं कर रहा है।